लाइव न्यूज़ :

विश्व कप क्वालीफायर : अर्जेंटीना और ब्राजील जीते, कोलंबिया ने ड्रा खेला

By भाषा | Updated: September 3, 2021 13:51 IST

Open in App

साओ पाउलो, तीन सितंबर (एपी) ब्राजील और अर्जेंटीना ने गुरुवार को दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफायर के अपने मुकाबलो में जीत हासिल की जिसमें न तो लियोनल मेस्सी और न ही नेमार अपनी टीम के लिये अच्छा प्रदर्शन दिखा सके। शीर्ष पर चल रही ब्राजील ने सांटियागो में चिली को 1-0 से शिकस्त दी जिसमें एकमात्र गोल स्थानापन्न खिलाड़ी एवर्टन रिबेरो ने किया। ब्राजील के सभी सातों मैच जीतकर 21 अंक हैं जबकि चिली के छह अंक हैं। अर्जेंटीना ने काराकास में ओलिंपिको स्टेडियम में वेनेजुएला को 3-1 से पराजित किया। उसके लिये लौटारो मार्टिनेज, जोकिन कोरिया और एंजेल कोरिया ने गोल किये। वेनेजुएला का एकमात्र गोल जेफर्सन सोटेल्डो ने दागा। अर्जेंटीना 15 अंक लेकर तालिका में दूसरे स्थान पर है। वेनेजुएला 10 टीमों के राउंड रॉबिन में चार अंक लेकर निचले स्थान पर है। शीर्ष चार टीमें अगले साल कतर में होने वाली विश्व कप के लिये स्वत: ही क्वालीफाई कर लेंगी। पांचवें स्थान वाली टीम एक अंतरराष्ट्रीय प्लेऑफ में हिस्सा लेगी। इक्वाडोर ने पराग्वे को 2-0 से शिकस्त दी। कोलंबिया ने ला पाज में बोलिविया से 1-1 से ड्रॉ खेला। पेरू और उरुग्वे के बीच लिमा में हुआ मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने खुद को बताया वेनेजुएला का कार्यवाहक राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर फोटो वायरल

विश्वक्या वेनेजुएला के नेता मचाडो के हाथों ट्रंप को मिले शांति पुरस्कार? नोबेल इंस्टिट्यूट ने कही ये बात

विश्वअमेरिका को वेनेजुएला से मिलेगा 3 से 5 करोड़ बैरल तेल, ट्रंप का ऐलान

विश्वमादुरो और सद्दाम होने के लिए हिम्मत चाहिए!

विश्ववेनेजुएला में राष्ट्रपति भवन के पास गोलीबारी, ड्रोन और विमान की आवाज की गूंज

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!