लाइव न्यूज़ :

गुरप्रीत और संदेश के साथ बेहतर नतीजे हासिल करने पर काम कर रहा हूं: आदिल खान

By भाषा | Updated: December 15, 2020 17:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर भारतीय फुटबॉल टीम के रक्षापंक्ति के खिलाड़ी आदिल खान ने अनुभवी गोलकीपर गुरप्रीत सिंह संधू और डिफेंडर संदेश झिंगन की तारीफ करते हुए कहा की दोनों ने भारतीय रक्षापंक्ति को मजबूत बनाने में काफी योगदान दिया की है।

खान ने कहा कि वह भाग्यशाली है कि रक्षापंक्ति में उनका साथ देने के लिए संदेश और गुरप्रीत जैसे खिलाड़ी मौजूद है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भाग्यशाली हूं कि राष्ट्रीय टीम में ऐसे शानदार खिलाड़ी है। दुर्भाग्य से आईएसएल (इंडियन सुपर लीग) में हम एक टीम में नहीं खेलते लेकिन राष्ट्रीय टीम में हम मजबूत रक्षापंक्ति बनाते हैं।’’

गोवा के 32 साल इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ राष्ट्रीय टीम में, हमने जब एक साथ अभ्यास शुरू किया तभी से एक दूसरे को अच्छे से समझने लगे।’’

उन्होंने संदेश की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘ वह अपनी बात को प्रभावशाली तरीके से रखते है और सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। मैं सीनियर होते हुए भी उन्हें विचार रखने का मौका देते हूं क्योंकि वह इस मामले में मुझ से प्रभावशाली है और बेहतर सुझाव देते है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे यह भी पता है कि वह कितना दमदार और मजबूत है। मुझे पता है कि अगर मैं कुछ गलती करूंगा तो वह उसे संभाल लेगा। मुझे लगता है कि मेरे बारे में वह ऐसे ही सोचते है। मैं उसके साथ और मैचों में खेलना चाहूंगा। डिफेंडर के तौर पर मैं उसके आसपास रहते हुए अधिक सुरक्षित महसूस करता हूं।’’

उन्होंने कहा कि छह फिट पांच इंच कद के गुरप्रीत की मौजूदगी से टीम में माहौल शांत रहता है।

खान ने कहा, ‘‘ टीम में उनका होना सुरक्षा का अहसास कराता है, आपको पता होता है कि अगर आप कोई गलती करेंगे तो उसे सुधारने के लिए कोई रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!