लाइव न्यूज़ :

भारतीय महिला टीम के खिलाफ सभी मैचों में सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं उतार पाएंगे: आस्ट्रेलियाई कोच मोट

By भाषा | Updated: September 1, 2021 11:47 IST

Open in App

मुख्य कोच मैथ्यू मोट ने संकेत दिए हैं कि 20 दिन में एक टेस्ट सहित सात अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के आयोजन के कारण आस्ट्रेलिया की महिला टीम भारत के खिलाफ सभी मैचों में अपनी सर्वश्रेष्ठ एकादश नहीं उतार पाएगी।सिडनी और मेलबर्न में कोविड-19 महामारी का प्रकोप है। भारतीय टीम के अलावा आस्ट्रेलिया की 18 में से 12 खिलाड़ी दो हफ्ते के कड़े पृथकवास से गुजर रही हैं और ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ की खबर के अनुसार उन्हें 21 सितंबर को मैकाय में होने वाले पहले महिला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय से एक हफ्ता पहले की ट्रेनिंग की स्वीकृति मिलेगी।भारतीय टीम को दो हफ्ते के कड़े (कमरे में) पृथकवास के दौरान ट्रेनिंग की स्वीकृति नहीं है।मोट ने दो हफ्ते तक कमरे में पृथकवास से गुजर रही टीम की तेज गेंदबाजों एलिस पैरी, अनाबेल सदरलैंड, तायला व्लेमिंक, मेतलान ब्राउन और स्टेला कैंपबेल के संदर्भ में ‘91.3 स्पोर्टएफएम’ से कहा, ‘‘हमारे खेल विज्ञान से जुड़े लोगों का नर्वस होना जायज है। यहां उन्हें 14 दिन तक गेंदबाजी की स्वीकृति नहीं मिलेगी और इसके बाद वे बेहद व्यस्त कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी इसलिए हमें खिलाड़ियों का प्रबंधन सही रखना होगा।’’मोट ने स्पष्ट किया कि काम के बोझ के प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए सभी शीर्ष खिलाड़ियों को प्रत्येक मैच में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।उन्होंने कहा, ‘‘सभी खिलाड़ी सभी मैचों में नहीं खेल पाएंगी, हमारी टीम में 18 खिलाड़ी हैं और हमारे पास कुछ युवा खिलाड़ी हैं। अनुभवी खिलाड़ी इससे निपटने का तरीका ढूंढ लेंगे क्योंकि उनके पास अनुभव है और उनका शरीर थोड़ा अधिक मजबूत है।’’मोट ने कहा, ‘‘लेकिन युवा गेंदबाजों डार्सी ब्राउन, तायला व्लेमिंक, मेतलान ब्राउन को लेकर हमें सतर्क रहना होगा।’’आस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज सदरलैंड पैर के ऊपरी हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर, ब्राउन पैर की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद वापसी कर रही हैं जबकि व्लेमिंक को पैर, घुटने और कंधे में चोट का सामना करना पड़ा है।उन्होंने कहा, ‘‘आदर्श स्थिति में हम टेस्ट मैच आखिर में खेलते जिससे कि काम का बोझ धीरे धीरे बढ़ता लेकिन यह बीच में हो रहा है। इसलिए हमें अलग अलग प्रारूपों में अलग गेंदबाजों को उतारना होगा और इसका नतीजा यह होगा कि हम प्रत्येक मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम को नहीं खिला पाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: 87 मैच, 157 पारी, 6206 रन, 1 दोहरा, 16 शतक और 28 फिफ्टी, 2011 में सिडनी से शुरुआत और 2026 में सिडनी में ही पारी विराम?

क्रिकेटUsman Khawaja Retirement: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लेंगे संन्यास, सिडनी में खेलेंगे अपना आखिरी मैच

विश्वWATCH: नए साल की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी के लिए सिडनी हार्बर के पास जमा हुई भीड़, वीडियो वायरल

क्रिकेटकेवल 13 दिन में 4 टेस्ट खत्म?, 129 वर्षों में पहला अवसर, सीरीज के 2 मैच 02 दिन में समाप्त, पर्थ, ब्रिसबेन, एडिलेड और मेलबर्न का एक ही हाल

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!