लाइव न्यूज़ :

महिला मुक्केबाजी: मंजू रानी, निकहत जरीन राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: October 25, 2021 19:19 IST

Open in App

हिसार, 25 अक्टूबर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता मंजू रानी (48 किग्रा) और एशियाई चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता निकहत जरीन (52 किग्रा) ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को यहां राष्ट्रीय महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड (आरएसपीबी) की ओर से चुनौती पेश कर रही रानी ने पंजाब की मीनाक्षी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।

विश्व चैंपियनशिप 2019 में पदार्पण करते हुए रजत पदक जीतने वाले 21 साल की रानी ने मुकाबले में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा।

महिला 48 किग्रा वर्ग के एक अन्य मुकाबले में तमिलनाडु की एस कलाइवनी ने हिमाचल प्रदेश की ज्योतिका बिष्ट को क्वार्टर फाइनल में 5-0 से हराया।

असम की जमुना बोरो ने 54 किग्रा वर्ग के एकतरफा मकाबले में उत्तराखंड की गायत्री कासन्याल को 5-0 से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई।

विश्व चैंपियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता जमुना की तेजी का गायत्री के पास कोई जवाब नहीं था।

एशियाई चैंपियनशिप 2019 की कांस्य पदक विजेता निकहत ने 52 किग्रा वर्ग में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करते हुए असम की मंजू बासुमैत्री पर 5-0 की आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

आरएसपीबी की शिक्षा ने 54 किग्रा वर्ग में गत युवा विश्व चैंपियन मणिपुर की बेबीरोजिसाना नाओरेन के खिलाफ 5-0 की आसान जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई।

पंजाब की कोमल ने 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की अंजलि गुप्ता को 5-0 से हराया।

इस प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक और रजत पदक विजेताओं को राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में जगह मिलेगी।

प्रत्येक वजन वर्ग से शिविर में जगह बनाने वाली दो अन्य मुक्केबाजों का फैसला चयन ट्रायल में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा जो राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तुरंत बाद होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!