लाइव न्यूज़ :

Wimbledon 2022 Final: जोकोविच ने निक किर्गियोस को हराकर 21वां ग्रैंड स्लैम जीता, रोजर फेडरर से आगे निकले

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 10, 2022 22:05 IST

Wimbledon 2022 Final: नोवाक जोकोविच ने रविवार को निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (7/3) से हराकर अपना सातवां विंबलडन खिताब और 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया।

Open in App
ठळक मुद्देकिर्गियोस अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे।निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हराया।सातवां विंबलडन खिताब जीता है।

Wimbledon 2022 Final: नोवाक जोकोविच ने फाइनल में निक किर्गियोस को 4-6, 6-3, 6-4, 7-6 (3) से हराकर अपना सातवां विंबलडन खिताब जीता है। यह जोकोविच का कुल मिलाकर 21 वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। रिकॉर्ड-धारक राफेल नडाल (22) से एक पीछे है।

जोकोविच के किर्गियोस को तोड़ने के बाद, अपने करियर में पहली बार दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस पर कायम रहे। जोकोविच को एक-दो नर्वस गेम्स में किर्गियोस को कुछ ब्रेक पॉइंट्स से बाहर करना पड़ा, लेकिन सर्ब ने दूसरा सेट लेने के लिए अपनी हिम्मत बनाए रखी।

यह जोकोविच का 21वां ग्रैंड स्लैम खिताब है, जो रिकॉर्ड धारक राफेल नडाल से एक कम है। सबसे ज्यादा विंबलडन खिताब जीतने के मामले में भी वह रोजर फेडरर के बाद दूसरे स्थान पर है। दिग्गज फेडरर ने आठ विंबलडन खिताब जीते हैं।

नोवाक जोकोविच रोजर फेडरर से आगे निकल गए। फेडरर ने 20 खिताब अपने नाम किया है। केवल रोजर फेडरर ही आठ के साथ अधिक विंबलडन खिताब जीते हैं। किर्गियोस अपना पहला ग्रैंड स्लैम फाइनल खेल रहे थे।

जोकोविच ने इस सीजन के विंबलडन के फ़ाइनल में आगे बढ़ने के लिए कैमरन नॉरी को हरा दिया था, जबकि किर्गियोस को वॉकओवर मिला था जब राफेल नडाल ने सेमीफाइनल मैच से पहले टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया था। राफेल नडाल 22 के साथ पुरुषों के ग्रैंड स्लैम खिताबों की सूची में सबसे आगे हैं।

इस टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार 28वीं जीत है। बीस ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके जोकोविच ने इस तरह ऑल इंग्लैंड क्लब में लगातार 28वीं जीत दर्ज की। इस स्थल पर पांच सेट के अपने 11 मुकाबलों में उन्होंने 10 में जीत दर्ज की है, जिसमें सर्बिया के खिलाड़ी ने पिछली हार का सामना 2006 में किया था। विम्बलडन में यह उनकी 86वीं जीत है, जिससे उन्होंने जिमी कोनर्स के रिकॉर्ड से आगे निकल गए। इस मामले में सिर्फ दिग्गज रोजर फेडरर उनसे आगे है।

टॅग्स :नोवाक जोकोविचविंबलडनराफेल नडाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्व400 जीत से एक कदम दूर?, 10 बार के विजेता नोवाक जोकोविच ने ग्रैंड स्लैम एकल मैच में 399वीं जीत दर्ज की, फ्रांसेस्को मैस्ट्रेली को 6-3, 6-2, 6-2 से किया पराजित

विश्वअमेरिकी ओपन टेनिस 2025ः सिनर और अल्काराज में भिड़ंत, लगातार तीसरा अवसर, शीर्ष-2 खिलाड़ी में खिताबी टक्कर, फिर 25वें ग्रैंड स्लैम से चूके जोकोविच

अन्य खेलWimbledon 2025: विंबलडन विजेता जैनिक सिनर ने वेल्स की राजकुमारी चार्लोट के लिए टेनिस बॉल पर किया साइन

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!