लाइव न्यूज़ :

कोहनी की चोट के कारण टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर हो सकते है विलियमसन

By भाषा | Updated: October 21, 2021 14:49 IST

Open in App

अबुधाबी, 21 अक्टूबर न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि कोहनी की चोट के कारण कप्तान केन विलियमसन टी20 विश्व कप के कुछ मैचों से बाहर रह सकते हैं ।

न्यूजीलैंड को बुधवार को अभ्यास मैच में इंग्लैंड ने 13 रन से हराया । विलियमसन मैच में फील्डिंग करते दिखे लेकिन एहतियात के तौर पर बल्लेबाजी नहीं की ।

स्टीड ने कहा कि पहले अभ्यास मैच के बाद विलियमसन की कोहनी की चोट बढ गई है । विलियमसन ने उस मैच में 30 गेंद में 37 रन बनाये थे लेकिन न्यूजीलैंड को तीन विकेट से पराजय झेलनी पड़ी ।

विलियमसन के कुछ मैचों में बाहर रहने की संभावना के बारे में पूछने पर स्टीड ने ‘स्टफ डॉट को डॉट एनजेड’ से कहा ,‘‘ इसकी संभावना है ।हमें हालांकि उम्मीद है कि सही आराम मिलने और संतुलन बनने पर वह खेल सकेगा ।’’

न्यूजीलैंड को मंगलवार को पाकिस्तान से खेलना है लेकिन बाकी चार सुपर 12 मैच सात दिन के भीतर खेलने होंगे जिसमें आराम की संभावना कम है ।

स्टीड ने कहा ,‘‘केन गेंद को पीटने वाले बल्लेबाजों में से है और वह तैयारी भी ऐसे ही करता है लेकिन कई बार इससे नुकसान हो जाता है। हम सही संतुलन कायम करने की कोशिश में है और परेशानी को बढाना नहीं चाहते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!