लाइव न्यूज़ :

हम मुंबई में कुछ बदलाव कर सकते है: मैकुलम

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:37 IST

Open in App

चेन्नई, 18 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रविवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मुंबई में खेले जाने वाले आगामी मैचों के लिए उनकी टीम में कुछ बदलाव होगा।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि टीम और स्थल में बदलाव से उनका अभियान पटरी पर लौटेगा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ रविवार को 38 रन से मैच गंवाने के बाद मैकुलम ने कहा, ‘‘ हमें शायद ऐसे खिलाड़ी चाहिये जो तारोताजा हों, उम्मीद है कि टीम में कुछ बदलाव होगा। मुंबई में मैच होने से स्थल में भी बदलाव होगा।’’

केकेआर ने चेन्नई में अब तक तीन मैच खेले है जिसमें उन्हें पिछले दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

न्यूजीलैंड के इस पूर्व कप्तान ने कहा, ‘‘ नया स्थल होगा लेकिन हमें कुछ जगहों पर सुधार करना होगा। हम अगले दो मैचों में अच्छा कर वापसी कर सकते हैं।’’

वरूण चक्रवर्ती ने अपने पहले ओवर में दो विकेट चटकाये लेकिन केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने उन्हें गेंदबाजी से हटा दिया जिसकी मैकुलम ने भी आलोचना की।

मैकुलम ने कहा, ‘‘ हमें उस समय चक्रवर्ती को गेंदबाजी से नहीं हटाना चाहिये था। उस ओवर के बाद उन्हें हटना गलती थी। हम एबी डिविलियर्स के खिलाफ उनका इस्तेमाल करना चाहते थे लेकिन हमारी यह योजना काम नहीं आयी।’’

डिविलियर्स (नाबाद 76) और ग्लेन मैक्सवेल (78) की आक्रामक पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने चार विकेट पर 204 रन बनाने के बाद केकेआर की पारी में आठ विकेट पर 166 रन पर रोक दिया।

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज के बारे में पूछे जाने पर मैकुलम ने कहा, ‘‘ ऐसा लग रहा कि वह नयी योजना के साथ आये है। वह आत्मविश्वास से भरे लग रहे है । उन्होंने मैच को हमारी पकड़ को दूर कर दिया। विश्व स्तरीय खिलाड़ी ऐसा ही करते है, विरोधी टीम पर काफी दबाव बनाते है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!