लाइव न्यूज़ :

विश्व स्तरीय गेंदबाज का सामना करने के लिये हम तैयार हैं : रूट

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:03 IST

Open in App

भारत के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में इंग्लैंड को जीत दिलाने वाले कप्तान जो रूट ने कहा कि उनकी टीम ओवल पर भारत के पलटवार का सामना करने के लिये तैयार है जिसमें विश्व स्तरीय गेंदबाज आर अश्विन को खेलना शामिल है । भारत ने लाडर्स टेस्ट जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1 . 0 से बढत बना ली थी लेकिन इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट में एक पारी और 76 रन से जीत दर्ज करके वापसी की । रूट ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ विराट कोहली की कप्तानी में भारत जैसी विश्व स्तरीय टीम दमदार वापसी की कोशिश करेगी । ऐसे में हमें आत्ममुग्धता से बचना है । हमने अभी कुछ भी हासिल नहीं किया है ।श्रृंखला में बराबरी ही की है ।’’ कोहली ने पहले तीन टेस्ट में अश्विन की बजाय रविंद्र जडेजा को उतारा लेकिन अब ओवल टेस्ट में इस अनुभवी आफ स्पिनर को उतारने की मांग तेज हो रही है । रूट ने कहा ,‘‘ उसका रिकॉर्ड खुद बोलता है । वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी है । हमने उसे हमारे खिलाफ रन बनाते और विकेट लेते देखा है । हमें पता है कि टेस्ट क्रिकेट में वह क्या कर सकता है ।’’ अनिल कुंबले के बाद हरभजन सिंह के साथ भारत के दूसरे सबसे कामयाब टेस्ट स्पिनर बनने से चार विकेट पीछे अश्विन ने पिछले महीने काउंटी चैम्पियनशिप में सरे के लिये खेलते हुए एक मैच में छह विकेट लिये थे । न्यूजीलैंड के खिलाफ जून में विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भी वह भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज थे । रूट ने कहा ,‘‘ हम हर चुनौती का सामना करने के लिये तैयारी करेंगे । भारत जो भी संयोजन लेकर उतरेगा, हम उसके लिये तैयार होंगे । ’’ कोहली के बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं और रूट ने इसका श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया । उन्होंने कहा ,‘‘ इसका श्रेय हमारे गेंदबाजों को जाता है कि उनके बल्ले को खामोश रखा है । श्रृंखला जीतने के लिये आगे भी ऐसा करना होगा । हमने उसे आउट करने का तरीका फिलहाल खोज लिया है जिससे हम भारत पर दबाव बनाने में कामयाब रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!