लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली और इशांत शर्मा ने पहला टीका लगवाया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई भारतीय कप्तान विराट कोहली और वरिष्ठ तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सोमवार को कोविड-19 का पहला टीका लगवाया।

मुंबई में रहने वाले कोहली ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की है जबकि इशांत और उनकी पत्नी प्रतिमा ने भी टीकाकरण केंद्र की अपनी फोटो ट्विटर पर डाली है।

इशांत ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा है, ‘‘इसके लिये आभारी हूं तथा इस काम में लगे सभी लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं। व्यवस्था के सुचारू संचालन से खुशी हुई। सभी जल्द से जल्द टीका लगवायें।’’

भारतीय उप कप्तान अजिंक्य रहाणे, तेज गेंदबाज उमेश यादव और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन पहले ही टीका लगवा चुके हैं।

भारतीय टीम दो जून को इंग्लैंड के साढ़े तीन महीने के दौरे पर रवाना होगी। इस दौरान वह न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल तथा उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

भारत में अब 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!