लाइव न्यूज़ :

विकास कृष्ण एशियाई क्वॉलिफायर फाइनल में, अमित पंघल, लवलीना को ब्रॉन्ज मेडल

By भाषा | Updated: March 11, 2020 07:58 IST

Vikas Krishan: टोक्यो ओलंपिक के लिए पहले ही क्वॉलिफाई कर चुके भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में पहुंच गए हैं

Open in App
ठळक मुद्देपंघल को चीन के जियांगुआन हू ने सेमीफाइनल में 3-2 से हरायाविकास कृष्णन बाईं भौंह के नीचे चोट लगने के बावजूद कजाखस्तान के अब्लाइखान जुसुपोव को मात दी

अम्मान: विकास कृष्ण (69 किलो) ने एशियाई ओलंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि विश्व रैंकिंग में नंबर एक अमित पंघल (52 किलो) और लवलीना बोरबोहेन को में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

तीनों मुक्केबाजों ने सेमीफाइनल में प्रवेश के साथ ही ओलंपिक के लिये क्वॉलिफाई कर लिया था लेकिन विकास के पास अब स्वर्ण जीतने का मौका है। उन्होंने अपनी बाईं भौंह के नीचे चोट लगने के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और कजाखस्तान के अब्लाइखान जुसुपोव को मात दी। अब उनका सामना जोर्डन के एशेह हुसैन से होगा जिसने एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त बोबो उस्मान बातुरोव को मात दी।

इससे पहले भारत को निराशा हाथ लगी जब विश्व चैंपियनशिप रजत विजेता और शीर्ष वरीयता प्राप्त पंघल को ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता चीन के जियांगुआन हू ने सेमीफाइनल में 3-2 से हराया। वह पिछले साल एशियाई सेमीफाइनल में पंघल से हार गए थे।

वहीं दो बार की कांस्य पदक विजेता और दूसरी वरीयता प्राप्त बोरगोहेन को तीसरी वरीयता प्राप्त और 2018 की रजत पदक विजेता चीन की होंग गू ने 5-0 से मात दी। अब होंग का सामना विश्व चैंपियन और शीर्ष वरीयता प्राप्त ताईवान की चेन नियेन चिन से होगा। 

टॅग्स :अमित पंघालमुक्केबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

भारतविश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स में 20 पदक, सोना ही सोना?, 09 स्वर्ण, 06 रजत और 05 कांस्य, भारतीय मुक्केबाजों ने चीन और इटली को धुना

भारतWorld Boxing Cup 2025: मीनाक्षी हुड्डा, प्रीति पवार ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स जीते गोल्ड मेडल

भारतकौन हैं जैस्मीन लंबोरिया?, विश्व खिताब जीतने वाली केवल तीसरी भारतीय मुक्केबाज

भारतअंडर-19 एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः 3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 4 कांस्य पदक, टीम इंडिया ने कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और चीन को हराते हुए 14 मेडल पर कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!