लाइव न्यूज़ :

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने तोक्यो पैरालंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: September 19, 2021 21:10 IST

Open in App

गुरूग्राम, 19 सितंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने यहां रविवार को इतिहास रचने वाले पैरालंपियन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जिसमें हरियाणा सरकार ने पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार दिये।

सरकारी नौकरी के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को छह करोड़ रूपये, रजत पदक विजेताओं को चार करोड़ रूपये और कांस्य पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रूपये के पुरस्कार वितरित किये गये।

नायडू ने कहा, ‘‘मेरे लिये यह बहुत खुशी की बात है कि मुझे तोक्यो पैरालंपिक 2020 के विजेताओं को सम्मानित करने का मौका मिला। खिलाड़ियों ने इतिहास रचा और हम सभी को गौरवान्वित किया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘खेलों में उनके अपार योगदान के लिये पूरा देश उन्हें सलाम करता है। खिलाड़ियों को सम्मानित करके मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। ’’

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने तोक्यो में पांच स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य से कुल 19 पदक जीते। यह देश का पैरालंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था जिससे तालिका में देश 24वें स्थान पर रहा।

हरियाणा सरकार ने पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी 50 लाख रूपये और 15 लाख रूपये के पुरस्कार दिये।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, ‘‘हमारे पैरालंपिक खिलाड़ी पूरे समाज के लिये प्रेरणा का स्रोत हैं। शारीरिक कमजोरियों को पछाड़कर वे अपने खेल में शीर्ष पर पहुंचे और हमारे देश के लिये पदक जीते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!