लाइव न्यूज़ :

कतर के खिलाफ बहुत मुश्किल मैच होगा : इगोर स्टिमक

By भाषा | Updated: June 2, 2021 22:36 IST

Open in App

दोहा, दो जून भारतीय फुटबॉल टीम के कोच इगोर स्टिमक ने बुधवार को कहा कि 2022 विश्व कप क्वालीफायर के पहले चरण में कतर को गोलरहित ड्रा पर रोकना ‘काफी आश्चर्यजनक’ था और गुरूवार को फिर से एशियाई चैम्पियन को रोकना बहुत ही मुश्किल होगा।

भारत ने यहां सितंबर 2019 में मजबूत कतर को 0-0 से ड्रा पर रोका था जो हालिया समय में टीम के लिये सर्वश्रेष्ठ नतीजों में से एक माना जा रहा है। स्टिमक के खिलाड़ी गुरूवार को यहां विश्व कप और एशियाई कप के संयुक्त क्वालीफायर के दूसरे चरण के मैच में इसी प्रतिद्वंद्वी से भिड़ेंगे।

स्टिमक ने मैच से पूर्व आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा, ‘‘हमने पिछले मैच में कतर के खिलाफ जो भी नतीजा हासिल किया, उससे हमें काफी गर्व है। दुनिया भर में सभी के लिये यह हैरानी भरा था कि भारत ने दोहा में एशियाई चैम्पियन कतर से ड्रा खेला। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन वो अलग हालात थे। वहां हमारे पहुंचते ही हमें अपने हजारों दर्शक मिले थे जो हमें अतिरिक्त ऊर्जा दे रहे थे और हमें लग रहा था कि हम घरेलू मैदान पर खेल रहे थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन मैं दोहराता हूं कि ऐसा 10 में से एक मैच में हो सकता है कि कतर के खिलाफ एक अंक मिल जाये। उनकी टीम इतनी शानदार है और एशिया में सर्वश्रेष्ठ टीम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!