लाइव न्यूज़ :

वर्सटापन ने मैक्सिको ग्रां प्री जीती, एफवन की खिताबी दौड़ में बढ़त मजबूत की

By भाषा | Updated: November 8, 2021 10:24 IST

Open in App

मैक्सिको सिटी, आठ नवंबर (एपी) रेड बुल के मैक्स वर्सटापन ने रविवार को यहां मैक्सिको सिटी ग्रां प्री फार्मूला वन रेस जीतकर सत्र की चैंपियनशिप के लिये मर्सीडीज के ड्राइवर लुईस हैमिल्टन पर बढ़त मजबूत कर ली।

वर्सटापन के साथी सर्जियो पेरेज इस रेस के इतिहास में पोडियम पर पहुंचने वाले मैक्सिको के पहले ड्राइवर बने। वह हैमिल्टन के बाद तीसरे स्थान पर रहे।

इस परिणाम से रेडबुल टीम चैंपियनशिप की दौड़ में मर्सीडीज के बेहद करीब पहुंच गया है। इन दोनों टीमों के बीच अब केवल एक अंक का अंतर है।

पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान दर्शक वर्सटापन और पेरेज के समर्थन में नारे लगा रहे थे। पेरेज के पिता मैक्सिको का ध्वज लहरा रहे थे। इस बीच हैमिल्टन इन दोनों ड्राइवरों के साथ चुपचाप पोडियम पर खड़े थे।

हैमिल्टन जानते हैं कि रिकार्ड आठवीं बार एफवन सत्र का खिताब जीतने के लिये उन्हें वर्सटापन को पीछे छोड़ना होगा और इसके लिये अब समय बहुत कम बचा है।

वर्सटापन अभी हैमिल्टन से 19 अंक आगे हैं और सत्र में केवल चार रेस बची हैं। इनमें अगली रेस ब्राजील के साओ पाउलो में होगी जिसे वर्सटापन ने 2019 में जीता था और वह फिर से जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!