केंद्रीय मंत्री रीजीजू आगरा में करेंगे ‘मिनी मैराथन’ और ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:36 IST2021-11-19T21:36:18+5:302021-11-19T21:36:18+5:30

Union Minister Rijiju will inaugurate 'Mini Marathon' and 'MP Sports Competition' in Agra | केंद्रीय मंत्री रीजीजू आगरा में करेंगे ‘मिनी मैराथन’ और ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ

केंद्रीय मंत्री रीजीजू आगरा में करेंगे ‘मिनी मैराथन’ और ‘सांसद खेल स्पर्धा’ का शुभारंभ

आगरा, 19 नवंबर केंद्रीय विधि व न्याय राज्य मंत्री प्रो. एस पी सिंह बघेल के निर्देशन में 21 से 24 नवंबर तक यहां होने वाली सांसद खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि व कानून मंत्री किरेन रीजीजू होंगे।

जिला सूचना अधिकारी संजय कुमार त्रिपाठी द्वारा शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार केंद्रीय मंत्री रीजीजू आगरा कालेज मैदान पर 21 नवंबर को सुबह सात बजे मैराथन को हरी झंडी दिखायेंगे।

‘मिनी मैराथन’ में शहर के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी और हजारों की संख्या में विभिन्न संगठनों के लोग भाग लेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Union Minister Rijiju will inaugurate 'Mini Marathon' and 'MP Sports Competition' in Agra

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे