लाइव न्यूज़ :

अंडर-19 एशिया कप : अफगानिस्तान को हराकर भारत सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:15 IST

Open in App

दुबई, 27 दिसंबर राज बावा और कौशल ताम्बे के बीच सातवें विकेट के लिये 65 रन की अटूट साझेदारी की मदद से भारत ने सोमवार को यहां अफगानिस्तान पर चार विकेट से संघर्षपूर्ण जीत दर्ज करके अंडर-19 एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

बावा (नाबाद 43) और ताम्बे (नाबाद 35) ने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि भारत छह विकेट पर 197 रन बनाकर संघर्ष कर रहा था लेकिन इन दोनों ने अच्छी तरह से अपनी भूमिका निभायी जिससे भारतीय टीम ने 10 गेंद शेष रहते ही 260 रन का लक्ष्य हासिल कर दिया।

इससे पहले अच्छी फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज हरनूर पन्नू (65) और उनके साथी अंगकृष रघुवंशी (35) ने पहले विकेट के लिये 104 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी थी।

मध्यक्रम में हालांकि कप्तान यश दुल (26) और निशांत सिंधू (19) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाये जिसके बाद बावा और ताम्बे ने बखूबी जिम्मेदारी संभाली।

इस जीत से भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर रहा। पाकिस्तान ने अपने सभी मैच जीते। भारत सेमीफाइनल में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा।

इन दोनों के बीच मंगलवार को होने वाले मैच के विजेता से ग्रुप बी में शीर्ष पर रहने वाली टीम का निर्धारण होगा। भारत अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहा है इसलिए वह सेमीफाइनल में दूसरे ग्रुप में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से खेलेगा।

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किये जाने के बाद सुलिमान सफी की 73 रन की धैर्यपूर्ण पारी और एजाज अहमद अहमदजई की 68 गेंदों पर नाबाद 86 रन की तूफानी पारी से चार विकेट पर 259 रन बनाये।

भारत ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत की और छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना दिये। हरनूर और रघुवंशी ने गेंद को लगातार सीमा रेखा तक पहुंचाया। हरनूर ने अपनी पारी में आठ चौके और रघुवंशी ने छह चौके लगाये।

बायें हाथ के स्पिनर नूर अहमद (43 रन देकर चार विकेट) ने रघुवंशी को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। इसके बाद हरनूर और शेक राशीद (छह) भी पवेलियन लौट गये जिससे स्कोर तीन विकेट पर 116 रन हो गया।

कप्तान दुल और सिंधू ने पारी संवारने का प्रयास किया। खालिल खलील ने सिंधू को आउट कर दिया जिससे स्कोर चार विकेट पर 162 रन हो गया। नूर अहमद ने दुल को आउट करके अपना तीसरा विकेट लिया और फिर अराध्य यादव (12) को पगबाधा आउट करके भारतीय खेमे में खलबली मचा दी।

ऐसी परिस्थितियों में बावा और ताम्बे ने धैर्य से काम लिया और अपनी टीम को अंतिम चार में पहुंचाया। ताम्बे ने विजयी चौका लगाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!