लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक 800 मीटर के दो बार के चैम्पियन रूडिशा तोक्यो खेलों में भाग नहीं लेंगे

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:19 IST

Open in App

जेनेवा, 20 मई ओलंपिक के 800 मीटर स्पर्धा के दो बार चैम्पियन डेविड रूडिशा तोक्यो खेलों में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने के लिए नहीं उतरेंगे।

रूडिशा के प्रतिनिधि मिशेल बोइटिंग ने गुरुवार को द एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि हैमस्ट्रिंग की समस्या से लगातार परेशान रहने के कारण रुडिशा की तोक्यो खेलों में भाग लेने की ‘संभावना नहीं’ है।

कोरोना वायरस महामारी के कारण एक साल बाद हो रहे ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी जबकि एथलेटिक्स की स्पर्धाएं 31 जुलाई से होंगी।

बोइटिंग ने कहा, ‘‘ वह अभी अपने अगले कदम पर विचार कर रहे है । वह संन्यास या फिर अभ्यास जारी रखने के बारे में सोच रहे हैं।’’

कीनिया के 32 साल के रूडिशा ने 2017 सत्र के बाद चोट के कारण किसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सके थे।

रुडिशा ने लंदन ओलंपिक में एक मिनट 40.91 सेकेंड के रिकार्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने रियो ओलंपिक में अपनी सफलता को दोहराते हुए एक मिनट 42.15 सेकेंड के समय के साथ पीला तमगा हासिल किया था। वह 2011 और 2015 में विश्व चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता है।

बोइटिंग ने कहा की अभी यह स्पष्ट नहीं है कि रूडिशा यूजीन, ओरेगन में विलंब से होने वाले 2022 विश्व चैंपियनशिप से वापसी करना चाहते है या नहीं।

उन्होंने बताया, ‘‘उनका लक्ष्य सिर्फ ओलंपिक था, पता नहीं वह विश्व चैम्पियनशिप के लिए खुद को प्रेरित कर पायेंगे या नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!