लाइव न्यूज़ :

त्रिपुरा ने अरूणाचल प्रदेश पर 210 रन की बड़ी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: December 8, 2021 18:16 IST

Open in App

जयपुर, आठ दिसंबर समित गोहेल की 135 रन की शतकीय पारी से त्रिपुरा ने बुधवार को यहां विजय हजारे ट्राफी प्लेट ग्रुप मैच में अरूणाचल प्रदेश को 201 रन से रौंद दिया।

त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गोहेल की पारी की मदद से 50 ओवर में चार विकेट पर 336 रन बनाये जिसमें कप्तान केबी पवन ने 64 और रजत डे ने नाबाद 44 रन का योगदान दिया।

गोहल ने 128 गेंद की पारी के दौरान 10 चौके और पांच छक्के जमाये। उन्होंने पवन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिये 133 रन जोड़े।

फिर डे और मनीशंकर मुरासिंह (नाबाद 34) ने महज 15 गेंद में 41 रन जोड़कर बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अरूणाचल प्रदेश की टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवा दिये और टीम 40वें ओवर में 126 रन पर सिमट गयी।

तमिलनाडु के पूर्व स्पिनर राहिल शाह ने महज 16 रन देकर चार विकेट झटके और अजय सरकार ने तीन विकेट लिये।

एक अन्य मैच में कप्तान उदय कोल ने नाबाद 121 रन बनाकर मिजोरम को बिहार पर सात विकेट की जीत दिलाने में मदद की।

अन्य मैचों में मणिपुर को नगालैंड ने आठ विकेट से और मेघालय ने सिक्किम को 164 रन से पराजित कर चार अंक अपनी झोली में डाले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!