लाइव न्यूज़ :

भारत को सुदिरमन कप में मुश्किल ड्रॉ

By भाषा | Updated: August 25, 2021 20:18 IST

Open in App

भारत को आगामी सुदिरमन कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के मुश्किल ग्रुप ए में शीर्ष वरीय और गत चैंपियन चीन, थाईलैंड और मेजबान फिनलैंड के साथ रखा गया है।इस प्रतिष्ठित विश्व मिश्रित टीम चैंपियनिशप का आयोजन फिनलैंड के वानता में 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक किया जाएगा।भारत और फिनलैंड को 16 टीमों की प्रतियोगिता में नौ से 16 वरीय टीमों में जगह मिली है जबकि थाईलैंड को पांच से आठ टीमों के वर्ग में रखा गया है।चीन की टीम 12वें खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी।ड्रॉ कुआलालंपुर में हुआ और इसका सीधा प्रसारण किया गया। दूसरे वरीय जापान को ग्रुप डी में मलेशिया, इंग्लैंड और मिस्र के साथ रखा गया है।जापान 2019 का उप विजेता है और अपना पहला सुदिरमन कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगा।वर्ष 1989 में पहले सुदिरमन कप का खिताब जीतने वाले इंडोनेशिया को ग्रुप सी में डेनमार्क, रूस ओलंपिक समिति (आरओसी) और कनाडा के साथ रखा गया है जबकि ग्रुप बी में चीनी ताइपे, कोरिया, ताहिती और जर्मनी को जगह मिली है।चार बार का चैंपियन कोरिया इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है।प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें क्वार्टर फाइनल में जगह बनाएंगी। क्वार्टर फाइनल ड्रॉ अंतिम ग्रुप मैच के तुरंत बाद होगा।प्रत्येक मुकाबले में पांच मैच होंगे जिसमें पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल और मिश्रित युगल शामिल है।भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) सुदिरमन कप और थामस एवं उबेर कप फाइनल्स की टीमों के चयन के लिए 28 अगस्त को चयन ट्रायल का आयोजन करेगा।इन दोनों प्रतियोगिताओं के लिए दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू, 2012 लंदन खेलों की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल, तोक्यो ओलंपियन बी साई प्रणीत, 2016 रियो ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले किदांबी श्रीकांत और चिराग शेट्टी तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की दुनिया की 10वें  नंबर की जोड़ी को सीधे चुना गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसुल्तान इब्राहिम बने मलेशिया के नए राजा, 5.7 बिलियन डॉलर की अकूत संपत्ति के हैं मालिक, जानिए उनके बारे में

विश्वचीन ने ताइवानी पनडुब्बी की तुलना झाड़ू से की, मजाक उड़ाया और हथियार बनाने को मूर्खतापूर्ण कहा

विश्व"ताइवान बिकाऊ नहीं है", विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एलन मस्क द्वारा ताइवान को चीन का हिस्सा बताने पर लगाई फटकार

विश्वमलेशिया: 97 साल के महातिर मोहम्मद कूदे प्रधानमंत्री के चुनाव में, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में पहले से दर्ज है नाम

विश्वलड़ाकू विमानों और नौसेनिक पोतों के जरिए ताइवान को घेरकर निगरानी कर रहा है चीन, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!