लाइव न्यूज़ :

शीर्ष वरीय प्लिसकोवा इंडियन वेल्स में उलटफेर का शिकार

By भाषा | Updated: October 12, 2021 11:17 IST

Open in App

इंडियन वेल्स, 12 अक्टूबर (एपी) शीर्ष वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा बीएनपी पेरिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट में बीट्रिज हेदाद माइया के खिलाफ सीधे सेटों में हार के साथ उलटफेर का शिकार होकर प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

लकी लूजर के रूप में मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली बीट्रिज ने 6-3 7-5 से जीत दर्ज की।

बीट्रिज को क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में हार झेलनी पड़ी थी लेकिन 29वीं वरीय नादिया पोद्रोस्का के जांघ की चोट के कारण टूर्नामेंट से हटने के बाद उन्होंने मुख्य ड्रॉ में जगह बनाई।

बीट्रिज को पहले दौर में पोद्रोस्का की बाई का फायदा मिला और उन्होंने दूसरे दौर में मायिर शेरिफ को हराया। दुनिया की 115वें नंबर की ब्राजील की इस खिलाड़ी ने पहली बार डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के राउंड आफ 16 में जगह बनाई है।

दसवीं वरीय एंजेलिक कर्बर ने 20वीं वरीय दारिया कसात्किना को तीन सेट में 6-2 1-6 6-4 से हराया लेकिन 16वीं वरीय और 2019 की चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू को 18वीं वरीय एनेट कोंटा ने 7-6 6-3 से शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में छठे वरीय कास्पर रुड ने लॉयड हैरिस को 6-7 6-4 6-4 जबकि 10वें वरीय डिएगो श्वार्ट्जमैन ने डेनियल इवान्स को 5-7 6-4 6-0 से शिकस्त दी। 16वें वरीय रिली ओपेल्का को हालांकि 23वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव के खिलाफ 3-6 4-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!