लाइव न्यूज़ :

तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले तीन महीने बाद

By भाषा | Updated: December 15, 2020 15:57 IST

Open in App

तोक्यो, 15 दिसंबर (एपी) तोक्यो ओलंपिक की टॉर्च रिले शुरू होने में करीब तीन महीने ही रह गए हैं और सवाल अब भी वही है कि कोरोना महामारी के बीच इसका सफल और सुरक्षित आयोजन कैसे कराया जाये ।

आयोजकों ने मंगलवार को कहा कि रिले 25 मार्च को फुकुशिमा से शुरू होगी । नौ महीने पहले जब महामारी के कारण ओलंपिक स्थगित किये गए, तब भी रिले यहीं से शुरू होनी थी ।

जापान के तटवर्ती इलाके में स्थित यह शहर दस साल पहले भूकंप और सुनामी में तबाह हो गया था । इसके बाद परमाणु संयंत्रों से रिसाव की त्रासदी भी इसने झेली ।

टॉर्च रिले पूरे जापान में घूमेगी जिसमें 10000 धावक और सैकड़ों अधिकारी भाग लेंगे । इसमें स्थानीय रहवासी शामिल नहीं हैं ।

तोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति के उप महानिदेशक यूकिहिको नुनोमूरा ने कहा ,‘‘ टॉर्च रिले के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जायेगा । दर्शक, टॉर्च को थामने वाले और अधिकारी सब इसका पालन करेंगे ।’’

रिले 121 दिन तक चलेगी और 859 शहरों से गुजरेगी । ओलंपिक 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!