लाइव न्यूज़ :

टोक्यो ओलंपिक: मैरी कॉम ने फिर अपनी हार पर उठाए सवाल, कहा- बाउट से ठीक पहले जर्सी बदलने को कहा गया था

By विनीत कुमार | Updated: July 30, 2021 09:35 IST

टोक्यो ओलंपिक के बॉक्सिंग के फ्लाईवेट (51 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में हार के बाग मैरी कॉम ने कहा है कि उन्हें उनके मैच से ठीक पहले जर्सी बदलने को कहा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमैरी कॉम ने ट्वीट कर कहा- बाउट से एक मिनट पहले बदलवाई गई थी जर्सीमैरी कॉम ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय सहित ओलंपिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल और अनुराग ठाकुर को भी टैग किया हैमैरी कॉम को कल प्री क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया की खिलाड़ी से 3-2 से हार मिली थी

टोक्यो: छह बार की विश्व चैम्पियन मैरी कॉम ने टोक्यो ओलंपिक में फ्लाईवेट (51 किग्रा) प्री क्वार्टर फाइनल में हार के बाद खुलासा किया है कि बाउट से ठीक एक मिनट पहले आयोजकों की ओर से उनसे जर्सी बदलने को कहा गया था। मैरी कॉम को गुरुवार को प्री क्वॉर्टर फाइनल में कोलंबिया की इंग्रिट वेलेंसिया से करीबी मुकाबले में 3-2 हार का सामना कर बाहर होना पड़ा था।

मैरी कॉम ने मुराबले में हार के बाद शुक्रवार को इस संबंध में ट्वीट किया और लिखा, 'हैरान करने वाला...क्या आप बता सकते हैं कि रिंग ड्रेस क्या होगी।। मुझे मेरे प्री क्वॉर्टर फाइनल से ठीक पहले रिंग ड्रस बदलने को कहा गया। क्या कोई इसे समझा सकता है।' 

मैरी कॉम ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय सहित खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, किरेन रिजीजू और ओलंपिक के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को भी टैग किया।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार मैरी कॉम को मुकाबले से ठीक पहले जर्सी बदलने को कहा गया था। इस पर 'मैरी कॉम' लिखा था लेकिन आयोजनों ने कहा कि ड्रेस पर केवल पहला नाम हो सकता है और इसके बाद उन्हें एक ब्लैंक जर्सी दी गई।

मैरी कॉम ने पहले भी उठाए थे नतीजों पर सवाल

मैरी कॉम ने इससे पहले कल भी जजों के फैसलों पर सवाल उठाए थे। मैरी कॉम ने प्री क्वॉर्टर फाइनल में ‘खराब फैसलों’ के लिये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के मुक्केबाजी कार्यबल को जिम्मेदार ठहराया था।

पीटीआई के अनुसार मैरी कॉम ने कहा, 'मैं नहीं जानती और इस फैसले को नहीं समझ सकती, कार्यबल के साथ क्या गड़बड़ है? आईओसी के साथ क्या गड़बड़ है?' 

मैरीकॉम ने कहा, 'मैं भी कार्यबल की एक सदस्य थी। मैं साफ सुथरी प्रतियोगिता सुनिश्चित करने के लिये उन्हें सुझाव भी दे रही थी और उनका सहयोग भी कर रही थी। लेकिन उन्होंने मेरे साथ क्या किया?' 

उन्होंने कहा, ‘मैं रिंग के अंदर भी खुश थी, जब मैं बाहर आयी, मैं खुश थी क्योंकि मेरे दिमाग में था कि मैं जानती थी कि मैं जीत गयी थी। जब वे मुझे डोपिंग के लिये ले गये तो भी मैं खुश थी। जब मैंने सोशल मीडिया में देखा और मेरे कोच (छोटे लाल यादव ने मुझे दोहराकर बताया) तो मुझे अहसास हुआ कि मैं हार गयी थी।' 

मैरीकॉम ने कहा, ‘मैंने पहले इस मुक्केबाज को दो बार हराया है। मैं विश्वास ही नहीं कर सकी कि रैफरी ने उसका हाथ उठाया था। कसम खाती हूं कि मुझे अहसास ही नहीं हुआ कि मैं हार गयी थी, मुझे इतना भरोसा था।' उन्होंने आगे कहा, ‘सबसे खराब बात है कि फैसले की समीक्षा या विरोध नहीं दर्ज करा सकते। ईमानदारी से कहूं तो मुझे भरोसा है कि दुनिया ने देखा होगा, उन्होंने जो कुछ किया, यह कुछ ज्यादा ही है।'

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020मैरी कॉममुक्केबाजीअनुराग ठाकुरकिरेन रिजिजू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकसभा: 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव किया पेश

भारतसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू से मुलाकात और 8 विपक्षी सांसदों के निलंबन को रद्द करने की मांग,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से आग्रह

भारतक्या कांग्रेस सांसदों ने स्पीकर के चैंबर में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अपशब्द कहे? वायरल वीडियो में बहस करते दिखे?

भारतविपक्षी महिला सांसदों ने क्यों किया पीएम मोदी की कुर्सी का घेराव? संसद का नया वीडियो आया सामने

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'रिफॉर्म एक्सप्रेस' बहुत आगे?, बजट की तारीफ करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!