लाइव न्यूज़ :

तोक्यो गर्वनर ओलंपिक से पहले थकान दूर करने के लिये लेंगी छुट्टी

By भाषा | Updated: June 23, 2021 16:27 IST

Open in App

तोक्यो, 23 जून (एपी) तोक्यो की गर्वनर ओलंपिक और पैरालंपिक की तैयारियों के कारण हुई थकान से उबरने के लिये 23 जुलाई से शुरू होने वाले खेलों से एक महीने पहले छुट्टी लेंगी।

मेजबान शहर की गर्वनर युरिको कोइके जापान की राजधानी में ओलंपिक और पैरालंपिक की तैयारियों में लगी हुई थीं जिसमें शहर को कोरोना वायरस से बचाये रखने का काम भी शामिल था।

वह कोरोना वायरस को लेकर उपायों के लिये सीनियर अधिकारियों के साथ बैठकों के कारण हफ्ते की छुट्टियों में भी और रात रात भर काम करती रहीं। साथ ही वह मैट्रोपोलिटन सरकार की इमारत के प्रवेश पर उनका इंतजार कर रहे पत्रकारों से भी बात करतीं।

मंगलवार को कोविड-19 से संबंधित ऑनलाइन बैठक में उन्होंने अपनी आवाज में बदलाव (गला बैठने से) के लिये माफी भी मांगी थी।

जापानी मीडिया की खबरों के अनुसार कोइके अस्पताल में भर्ती है और मीडिया में एनएचके टीवी भी शामिल है।

तोक्यो मैट्रोपोलिटन सरकार के अधिकारियों ने कहा कि वे रिपोर्ट की पुष्टि नहीं कर सकते और उन्होंने केवल इतना कहा कि कोइके को काफी थकान हो गयी थी जिसके लिये परीक्षण कराने पड़े और वह इस हफ्ते के अंत तक काम से आराम लेंगी। जब तक वह आराम करेंगी तब तक मितसुचिका तारो उनकी आधिकारिक जिम्मेदारियां संभालेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!