तोक्यो में तीन स्मारक का अनावरण

By भाषा | Updated: July 13, 2021 13:29 IST2021-07-13T13:29:58+5:302021-07-13T13:29:58+5:30

Three monuments unveiled in Tokyo | तोक्यो में तीन स्मारक का अनावरण

तोक्यो में तीन स्मारक का अनावरण

तोक्यो, 13 जुलाई (एपी) तोक्यो 2020 ओलंपिक की आयोजन समिति ने मंगलवार को तीन स्मारकों का अनावरण किया जिन्हें 2011 जापान भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित तोहोकु के तीन प्रांतों और शेष विश्व के बीच के संबंध के रूप में डिजाइन किया गया है।

इन स्मारकों का निर्माण आपदाग्रस्त क्षेत्रों में बनाए गए अस्थाई घरों में बनी खिड़कियों के फ्रेम में इस्तेमाल एम्युमीनियम का पुनर्नवीनीकरण करके किया गया है।

इन स्मारकों में खिलाड़ियों को समर्थन के संदेश लिखे गए हैं। तोहोकु के फुकुशिमा, मियागी और इवाते प्रांतों के माध्यमिक और उच्च विद्यालय के छात्रों का धन्यवाद संदेश भी इनमें लिखा गया है।

खेलों के दौरान ये स्मारक तोक्यो में नए ओलंपिक स्टेडियम के साथ लगी ‘मेइजी मेमोरियल पिक्चर गैलरी’ के सामने प्रदर्शित किए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Three monuments unveiled in Tokyo

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे