लाइव न्यूज़ :

लार्ड्स के लांग रूम में भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बीच हुई थी जुबानी जंग : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 25, 2021 14:54 IST

Open in App

भारत और इंग्लैंड के क्रिकेटरों के बीच दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन मैदान में बहस के बाद लार्ड्स के लांग रूम में भी तीखी बहस हुई थी। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। भारत ने आखिरी दिन अंतिम सत्र में इंग्लैंड की पूरी टीम को आउट करके यह मैच 151 रन से जीता था। ‘डेली टेलीग्राफ’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘खिलाड़ियों की मैदान से बाहर निकलते समय बहस करते हुए तस्वीरें सामने आयी थी लेकिन यह विवाद लांग रूम तक खिंचा जो कि भारतीय अधिकारियों, सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों से भरा था जिन्होंने अंदर पहुंचने पर अपने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया था। ’’इसमें कहा गया है, ‘‘माना जा रहा है कि नाबाद 180 रन की पारी खेलने वाले जो रूट और विराट कोहली के बीच ड्रेसिंग रूम में जाते समय बहस हुई थी। ’’लार्ड्स का लांग रूम अमूमन एमसीसी (मेरिलबोन क्रिकेट क्लब) के सदस्यों से भरा रहता है तथा दोनों टीमें अलग अलग सीढ़ियों से अपने ड्रेसिंग रूम तक जाती हैं। लेकिन पिछले सप्ताह कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण खिलाड़ियों के डाइनिंग रूम की तरह लांग रूम भी सदस्यों के लिये बंद कर दिया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘इससे दोनों टीमों को दिन के आखिर में एक दूसरे से मिलने के अधिक अवसर मिले जिससे मैदान की छींटाकशी आगे तक भी जारी रहने की संभावना बढ़ी। ’’खेल के तीसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के 11वें नंबर के बल्लेबाज और प्रमुख तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के लिये लगातार बाउंसर किये थे।भारतीय कप्तान कोहली ने मंगलवार को कहा था कि उनके खिलाड़ियों को इंग्लैंड ने उकसाया लेकिन उन्होंने इस दौरान उपयोग किये गये शब्दों का जिक्र नहीं किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!