लाइव न्यूज़ :

हार्दिक के अनफिट होने पर विजय है लेकिन उतना असरदार नहीं : गंभीर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 14:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मानना है कि ‘आधे फिट’ हार्दिक पंड्या का सही विकल्प नहीं मिलने पर भारतीय टीम में संतुलन नहीं बन सकेगा क्योंकि पंड्या के विकल्प विजय शंकर उतने असरदार नहीं है ।

पंड्या इस समय सिर्फ बल्लेबाज के तौर पर टीम में है और गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं हैं । भारत को आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में छठे गेंदबाज की कमी खली जिसमें भारत को 66 रन से पराजय झेलनी पड़ी ।

दो बार विश्व कप में भारत की जीत के नायक रहे गंभीर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ पिछले विश्व कप से ही संतुलन की समस्या देखने को मिल रही है । हार्दिक गेंदबाजी नहीं कर पा रहा है तो आपका छठा गेंदबाज कौन है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘विजय शंकर है लेकिन पांचवें या छठे नंबर पर वह उस तरह से असरदार नहीं है । क्या वह सात या आठ ओवर डाल सकता है । मुझे नहीं लगता ।’’

गंभीर ने कहा कि रोहित शर्मा जैसे सलामी बल्लेबाज की वापसी पर भी यह समस्या नहीं सुलझने वाली ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप मनीष पांडे को शामिल करने की बात कर सकते हैं ।या रोहित के लौटने पर भी यह समस्या तो रहेगी ही । शीर्ष छह बल्लेबाजों में से कोई भी गेंदबाजी नहीं कर सकता ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ आस्ट्रेलियाई टीम को देखो । मोइजेस हेनरिक्स कुछ ओवर डाल सकता है । सीन एबोट गेंदबाज हरफनमौला है और डेनियल सैम्स भी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!