लाइव न्यूज़ :

दिव्या एवं स्वस्तिका की जोड़ी विश्व टेबल टेनिस युवा स्टार कंटेडर में उपविजेता रही

By भाषा | Updated: May 31, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 मई भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ी दिव्या चिताले एवं स्वस्तिका घोष की जोड़ी को ट्यूनिशिया में चल रहे 2021 विश्व टेबल टेनिस युवा स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट के अंडर-19 महिला युगल फाइनल में रूस की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी को रूस की नतालिया मलिनिया एवं एलिजाबेथ अगरामियन की जोड़ी ने 3-11, 6-11, 7-11 से हराया ।

इससे पहले दिव्या एवं स्वास्तिका की जोड़ी ने सेमीफाइनल में चेक गणराज्य की लिंडा जादेरोवा एवं क्रोएशिया की हाना अरापोविच की जोड़ी को शिकस्त दी थी।

दिव्या और स्वास्तिका ने अंडर-19 एकल वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन किया लेकिन अपने अभियान को सेमीफाइनल से आगे नहीं ले जा सके। दोनो को अंतिम चार के कड़े मुकाबले में अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों से 2-3 से मात मिली।

दिव्या को रूस की वलदा वोरोनिना के खिलाफ 8-11, 11-7, 11-6, 8-11, 7-11 जबकि स्वास्तिका को तुर्की की ऐस हराक के विरूध 11-8, 4-11, 11-9, 3-11, 6-11 से पराजय का झेलनी पड़ी।

कोरोना वायरस फैलने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय युवा टूर्नामेंट है जिसमें भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!