लाइव न्यूज़ :

अंत निराशाजनक रहा, लेकिन असाधारण योद्धाओं की टीम है दिल्ली कैपिटल्स : पंत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 17:51 IST

Open in App

शारजाह, 14 अक्टूबर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुरूवार को कहा कि दूसरे क्वालीफायर में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से करीबी हार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर होने के बावजूद उन्हें अपनी टीम गर्व है और साथ ही उन्होंने साथी खिलाड़ियों को ‘असाधारण योद्धा’ करार दिया।

दिल्ली कैपिटल्स को दूसरे क्वालीफायर में केकेआर से तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा जिसमें उसकी खराब बल्लेबाजी जिम्मेदार रही। उसकी टीम केवल 135 रन ही बना सकी।

केकेआर ने एक समय सात रन के अंदर पांच विकेट गंवा दिये थे लेकिन टीम ने एक गेंद रहते जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।

पंत ने ट्वीट किया, ‘‘इस सत्र का समापन बीती रात निराशानजक रहा लेकिन मेरे लिये इस असाधारण योद्धाओं की टीम की अगुआई करने से ज्यादा गर्व का पल और कुछ नहीं हो सकता था। हमने पूरे सत्र में चुनौतियों का सामना किया, हम कुछ दिनों में थोड़े कमजोर भी रहे लेकिन हमने हमेशा अपना शत प्रतिशत दिया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मालिकों, प्रबंधन, स्टाफ और टीम के साथियों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे प्रशंसकों का मैं दिल से शुक्रिया करना चाहूंगा। आप सभी ने यह सत्र विशेष बना दिया। हम अगले साल मजबूत वापसी करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!