लाइव न्यूज़ :

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का लगातार आना भारतीय फुटबॉल के लिए शानदार: झिंगन

By भाषा | Updated: March 27, 2021 14:16 IST

Open in App

दुबई, 27 मार्च भारतीय फुटबॉल टीम की रक्षा पंक्ति के अनुभवी खिलाड़ी संदेश झिंगन ने कहा कि युवा खिलाड़ियों में आक्रमकता और धैर्य का सही संतुलन है जिसने ओमन के खिलाफ 1-1 से ड्रा मैत्री मैच में उनके काम का आसान कर दिया।

इस मैच में 27 साल के झिंगन ने टीम की अगुवाई की जिसमें छह नये खिलाड़ियों को मौका दिया गया। मैच खत्म होने से पहले पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों की संख्या 10 हो गयी।

झिंगन ने एआईएफएफ से कहा, ‘‘ इन खिलाड़ियों के लिए यह कहा सकता हूं कि मुझे इन्हें ज्यादा कुछ बताना नहीं पड़ा। वे पहले से ही अच्छा करने के लिए प्रेरित और मानसिक रूप से तैयार है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है आपको धैर्यवान और होशियार होना होगा। आपको दूसरी टीम के खिलाफ जीतने के लिए कुछ आक्रमकता की भी जरूरत होती है। इन खिलाड़ियों के पास आक्रमकता हैं और जब गेंद उनके पास जाती है तो वे शांत रहते है। ऐसे में एक कप्तान के तौर पर मेरा काम आसान हो जाता है।’’

झिंगन ने खुद 2015 में जब नेपाल के खिलाफ पदार्पण किया था तब मौजूदा कोच स्टीफन कांस्टेंटाइन ने सात नये खिलाड़ियों को मैदान में उतारा था।

उन्होंने उसे याद करते हुए कहा, ‘‘ उस दिन मैंने अपनी मां को फोन किया और बताया कि मैंने अंतरराष्ट्रीय पदार्पण कर लिया है। अब मुझे महसूस हो रहा है कि वह साल 2015 था। समय तेजी से निकलता है।’’

भारतीय टीम ने पिछड़ने के बाद मनवीर सिंह के 55वें मिनट में किये गोल के दम पर ओमान को 1-1 की बराबरी पर रोका था।

टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमक ने कहा कि वह नतीजे और इतने सारे खिलाड़ियों के पदार्पण से खुश है।

उन्होंन कहा, ‘‘ आखिर में हमारे लिए नतीजा अच्छा रहा। पूरी टीम ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और सब कुछ आजमाया। टीम में अच्छे से बदलाव हो रहा है , जैसा कि मैं चाहता था।’’

भारतीय टीम सोमवार को यूएई के खिलाफ मैत्री मुकाबला खेलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!