लाइव न्यूज़ :

टेटे खिलाड़ी अमलराज कोविड-19 से उबरे, अभ्यास शिविर में अभी नहीं लेंगे भाग

By भाषा | Updated: November 5, 2020 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर एशियाई खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे अनुभवी टेबल टेनिस (टेटे) खिलाड़ी एंथॉनी अमलराज कोविड-19 बीमारी से उबरने के बाद एहतियात के तौर पर सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में टीम के साथी खिलाड़ियों से नहीं जुड़ेंगे।

दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन अमलराज पिछले महीने इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने के बाद चेन्नई के अस्पताल में इलाज के दौरान काफी डर गये थे। उनके माता-पिता भी इस महामारी के चपेट में आ गये थे जिसके कारण उनका डर और बढ़ गया था।

ये सभी हालांकि अब इससे उबर गये है और अमलराज को 25 अक्टूबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

चौतीस साल के अमलराज ने चेन्नई से पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ अभ्यास इंतजार कर सकता है। जब मैं अस्पताल में था तो यह मेरे जीवन का सबसे बुरा सप्ताह था। मेरी और मेरे माता-पिता की किस्मत अच्छी थी कि हम वायरस से ठीक हो गए। हम सभी जानते हैं कि यह कितना घातक हो सकता है। ईश्वर का आभारी हूं कि हम सब अब ठीक हैं।’’

अमलराज की योजना कम से कम एक और महीना घर पर रहने की है और उन्होंने अभी अभ्यास शुरू करने करे में सोचा नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे सीने में संक्रमण था, इसलिए डॉक्टर ने मुझे कुछ और दो सप्ताह आराम करने की सलाह दी है। मैं कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। जब मैं शत प्रतिशत अच्छा महसूस करूंगा तभी फिर से खेल में वापसी के बारे में सोचूंगा।’’

कोरोना वायरस के कारण छह महीने तक खेल से दूर रहने के बाद शरत कमल की अगुवाई में शीर्ष टेबल टेनिस खिलाड़ी सोनीपत में 42 दिनों तक चलने वाले शिविर में भाग ले रहे हैं।

यूरोप के क्लबों के साथ प्रतिबद्धता वाले जी सथियान और हरमीत देसाई जैसे अन्य प्रमुख खिलाड़ी अभी शिविर में शामिल नहीं हुए हैं।

पिछले सप्ताह टेबल टेनिस जगत को उस वक्त सदमा लगा था जब भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.एम. सुल्तान का कोविड-19 के कारण निधन हो गया । उनकी मां और पत्नी की मृत्यु इस बीमारी की चपेट में आने के बाद हो गयी थी।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!