लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड नंबर वन टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने 25 साल की उम्र में लिया संन्यास, वीडियो शेयर कर कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2022 10:53 IST

दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने महज 25 साल की उम्र में टेनिस से रिटायरमेंट लेकर सबको चौंका दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार ने सोशल मीडिया के जरिये अपने संन्यास की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देदो साल से ज्यादा समय से एश्ले बार्टी दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बनी हुई हैं।बार्टी तीन ग्रैंड स्लैम सिंगल खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।कई दिग्गज टेनिस प्लेयर्स बार्टी के संन्यास को लेकर ट्वीट करते हुए नजर आए।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी ने बुधवार को महज 25 साल की उम्र में टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा करके सभी को चौंका दिया है। बता दें कि दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए रिटायरमेंट की घोषणा की है। वहीं, वीडियो शेयर करते हुए टेनिस स्टार ने कैप्शन में लिखा, "टेनिस से संन्यास की घोषणा करते हुए आज का दिन मेरे लिए कठिन और भावनाओं से भरा है।"

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे नहीं पता था कि इस खबर को आपके साथ कैसे साझा किया जाए इसलिए मैंने अपनी अच्छी दोस्त केसी डेलाक्वा से मेरी मदद करने के लिए कहा। इस खेल ने मुझे जो कुछ भी दिया है उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और गर्व व पूर्ण महसूस कर रही हूं। इस दौरान मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। मैं हमेशा उन आजीवन यादों के लिए आभारी रहूंगी जो हमने एकसाथ बनाई हैं।" वीडियो को शेयर करते हुए एश्ले बार्टी ने ये भी बताया कि कल उनकी प्रेस कांफ्रेंस है।

महिला टेनिस संघ ने किया शुक्रिया

बार्टी दो साल से अधिक समय से दुनिया की नंबर वन टेनिस खिलाड़ी बनी हुई हैं। 2019 में फ्रेंच ओपन, 2021 में विंबलडन और इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन जैसे तीन ग्रैंड स्लैम सिंगल खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार एश्ले बार्टी रिटायर हुई हैं। वहीं, बार्टी के संन्यास लेने की घोषणा के बाद महिला टेनिस संघ की प्रतिक्रिया सामने आई है। ऐसे में संघ ने ट्वीट करते हुए लिखा, "इस खेल के लिए और दुनिया भर की महिलाओं के लिए एक अविश्वसनीय राजदूत होने के लिए धन्यवाद। हम आपको बहुत मिस करेंगे ऐश।"

टॅग्स :Tennis Associationऑस्ट्रेलियन ओपनफ्रेंच ओपनविंबलडनWimbledon
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026: अल्काराज़ ने करियर स्लैम का सपना पूरा किया, नोवाक जोकोविच को हराकर जीता अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन टाइटल

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिसः 6-4, 4-6, 6-4 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीता, चैंपियन एलिना रयबाकिना ने एरिना सबालेंका को हराया, 2023 का बदला

विश्वऑस्ट्रेलिया ओपन 2026ः कौन पहनेगा ताज?, 25वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे नोवाक जोकोविच, 1 फरवरी को अल्कारेज से टक्कर

विश्वऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंटः 1989 के बाद पहली बार, ओलिविया गाडेकी और जॉन पीयर्स ने 37 साल बाद रचा इतिहास, मिश्रित युगल खिताब का बचाव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!