लाइव न्यूज़ :

तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के मौके पर नर्सिंग स्टाफ की सराहना की

By भाषा | Updated: May 12, 2021 17:20 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ के मौके पर देश के नर्सिंग स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी ने सभी को हर बार से अधिक उनकी अहमियत का अहसास कराया है।

देश फिलहाल महामारी की दूसरी लहर का सामना कर रहा है और प्रतिदिन संक्रमण के तीन लाख से अधिक नए मामले सामने आ रहे हैं।

तेंदुलकर ने कहा, ‘‘चुपचाप मानवता की सेवा कर रहे हैं। जब हम बीमार होते हैं तो हमारे लिए उनकी रातों की नींद उड़ जाती है और वे चिंतित होते हैं। इस महामारी में हमने हर बार से अधिक उनकी अहमियत को समझा। आपने हमारे लिए जो किया उसके लिए आभारी हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएं।’’

इस ट्वीट के साथ तेंदुलकर ने तीन नर्सों की तस्वीर भी डाली जो मिजोरम और त्रिपुरा की सीमा पर असम के दूरदराज इलाके के माकुंदा अस्प्ताल में जरूरतमंदों की सेवा कर रही हैं।

तेंदुलकर 27 मार्च को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे और इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह आठ अप्रैल को घर लौटे थे।

तेंदुलकर ने देशभर में कोविड राहत कार्य में मदद के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए हैं और प्लाज्मा दान करने का भी वादा किया है।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस दुनिया भर में 12 मई को इंग्लैंड की समाज सेविका फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती के मौके पर मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!