लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: माता-पिता चलाते हैं दुकान, इस युवा निशानेबाज ने अपनी कमाई का 60 फीसदी किया दान

By भाषा | Updated: May 16, 2020 19:08 IST

शिवम ठाकुर मध्यम वर्गीय आर्थिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। उनके माता-पिता बिहार के सीतामढ़ी से हैं जो नोएडा में एक दुकान चलाते है।

Open in App

युवा निशानेबाज शिवम ठाकुर शनिवार को बताया कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्होंने अपनी कमाई का 60 प्रतिशत दान किया है।

सत्रह साल के ठाकुर 10 मीटर एयर पिस्टल में प्रतिस्पर्धा करते है। वह इस साल जुलाई में यूएई में होने वाले युवा एशियाई खेलों, सितंबर में होने वाले यूरोपीय युवा खेलों और साल के आखिर में पुर्तगाल में होने वाले विश्व युवा खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह निशानेबाज छात्रवृत्ति और वित्त पोषण कार्यक्रमों से साल में लगभग पांच लाख रुपये कमाता है।

शिवम ठाकुर ने बताया कि वह स्कूल खेल एवं गतिविधि विकास संस्थान (एसजीएडीएफ) के ब्रांड दूत हैं। उन्होंने खुद ही खेल के क्षेत्र में बच्चों के सपने को पूरा करने में मदद के लिए इस संस्था की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए एथलीट के तौर मैंने अब तब जो भी अर्जित किया है, उसका 60 प्रतिशत दान देने का फैसला किया है। मुझे लगता है कि सभी को आगे आना चाहिए और देश को बीमारी को फैलाने से रोकने और जरूरतमंदों की मदद के लिए सबको योगदान करना चाहिए।’’

ठाकुर तेज गेंदबाज बनना चाहते थे लेकिन चोट लगने के बाद उन्होंने क्रिकेट छोड़ निशानेबाजी में हाथ आजमाया। भारत में 86,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके है, जिसमें से मरने वालों की संख्या 2700 को पार कर गयी है।

टॅग्स :निशानेबाजीकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!