लाइव न्यूज़ :

बतौर बल्लेबाज और नेतृत्वकर्ता विराट की खूबियों की टीम को जरूरत : रोहित

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर भारत के सीमित ओवरों की टीम के नये कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि विराट कोहली के दर्जे के बल्लेबाज और नेतृत्व कौशल की भारतीय टीम को काफी जरूरत है ।

टी20 टीम के कप्तान रोहित को विराट की जगह एक दिवसीय टीम की कप्तानी भी सौंपी गई है ।

उनका मानना है कि कप्तान का काम 20 प्रतिशत मैदान पर होता है और बाकी रणनीति में रहता है जिसमें वह चाहता है कि उसके खिलाड़ी आईसीसी के बड़े मुकाबलों की निर्णायक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर बदतर के लिये भी तैयार रहें ।

उन्होंने यूट्यूब पर ‘ बैकस्टेज विद बोरिया’ कार्यक्रम में कहा ,‘‘ उसके जैसा बल्लेबाज टीम को हमेशा चाहिये । टी20 प्रारूप में 50 से अधिक का औसत अवास्तविक और जबर्दस्त है ।वह कई बार भारत को संकट से बाहर निकाल चुका है ।’’

रोहित ने कहा ,‘‘ कप्तान का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि सही खिलाड़ी खेल रहे हैं । सही संयोजन है और कुछ तकनीकी बातों को ध्यान में रखना होता है ।’’

उनका मानना है कि कप्तान को अपने प्रदर्शन से ही बोलना चाहिये वरना दूसरे खिलाड़ियों का सहारा बनकर उनके पीछे रहना चाहिये ।

उन्होंने कहा ,‘‘ कप्तान को खेलते समय आगे रहना चाहिये , वरना सबसे पीछे होना चाहिये ।’’

रोहित ने कहा ,‘‘ मैं ऐसा इसलिये कह रहा हूं क्योंकि वह पीछे रहकर बदलाव ला सकता है और यह सुनिश्चित कर सकता है कि वह सबके साथ है । इसलिये मैं कह रहा हूं कि उसे टीम का सबसे कम महत्वपूर्ण व्यक्ति होना चाहिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा काम ज्यादा बाहर होगा । खिलाड़ियों को उनकी जिम्मेदारी सौंपना और उम्मीद करना कि वे मैदान पर उन पर खरे उतरे । मैदान पर आपके पास तीन ही घंटे हैं जिनमें बहुत कुछ बदला नहीं जा सकता क्योंकि 11 खिलाड़ी खेल रहे हैं ।मैदान पर बहुत बदलाव संभव नहीं हैं ।’’

रोहित ने आईपीएल में पांच बार खिताब जीते हैं लेकिन उनका कहना है कि टीम प्रबंधन ने मजबूत टीम तैयार की है और इस प्रदर्शन में उनकी भूमिका कम है ।

उन्होंने कहा कि वह बता नहीं सकते कि पिछले तीन आईसीसी टूर्नामेंटों (2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल, 2019 विश्व कप सेमीफाइनल और इस साल टी20 विश्व कप) में गलती कहां हुई ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम शुरूआत चरण में हार गए । मैं चाहता हूं कि हम तीन विकेट पर दस रन जैसे हालात के लिये भी तैयार रहें । उसके बाद के बल्लेबाजों को तैयार रहना चाहिये । यही कहीं नहीं लिखा है कि तीन विकेट 10 रन पर गंवाने के बाद हम 190 रन नहीं बना सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!