लाइव न्यूज़ :

पहले अभ्यास मैच के साथ टेस्ट प्रारूप में ढलने उतरेगी टीम इंडिया

By भाषा | Updated: December 5, 2020 12:52 IST

Open in App

सिडनी, पांच दिसंबर आस्ट्रेलिया ए के खिलाफ रविवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में भारत को अपनी टेस्ट एकादश तलाशनी होगी क्योंकि इसी दिन उसे दूसरा टी20 मैच भी खेलना है ।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ बहुप्रतीक्षित टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले खेले जाने वाले दोनों अभ्यास मैचों में भारत ‘ए ’ टीम उतरेगी । इन मैचों से भारत को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सही संयोजन तलाशने में मदद मिलेगी । टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर को एडीलेड में दिन रात के पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी ।

बल्लेबाजी में मयंक अग्रवाल पारी की शुरूआत करेंगे लेकिन सवाल यह है कि उनके साथ पृथ्वी साव और शुभमन गिल में से कौन उतरेगा।

न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में साव को तरजीह दी गईलेकिन आईपीएल में वह फार्म में नहीं थे । दूसरी ओर गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये 440 रन बनाये और तीसरे वनडे में वह लय में दिखे ।

दूसरा विकल्प केएल राहुल है जो जबर्दस्त फार्म में हैं और किंग्स इलेवन पंजाब के लिये मयंक के साथ पारी की शुरूआत कर चुके हैं लेकिन आखिरी बार उन्होंने टेस्ट सितंबर 2019 में खेला था ।

विकेटकीपिंग के लिये रिधिमान साहा और ऋषभ पंत में से चयन होगा । आईपीएल में चोटिल हुए साहा को अपनी फिटनेस साबित करनी होगी । पंत विदेश में टेस्ट में भारत की पहली पसंद रहे हैं लेकिन सीमित ओवरों की टीम में उन्हें जगह नहीं मिल सकी और अब टेस्ट में जगह बचाने के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा ।

पहले टेस्ट के बाद कप्तान विराट कोहली पितृत्व अवकाश पर जा रहे हैं और चोटिल रोहित शर्मा का खेलना तय नहीं है । ऐसे में अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी पर महती जिम्मेदारी होगी ।

कोहली की गैर मौजूदगी में रहाणे कप्तानी कर सकते हैं । पुजारा और विहारी भी खेलने को बेताब होंगे जिन्होंने आखिरी प्रतिस्पर्धी मैच कोरोना काल से पहले खेला था ।

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह को पहले टी20 में आराम दिया गया और वह टेस्ट प्रारूप में ढलने के लिये अभ्यास मैच खेल सकते हैं ।

टेस्ट में बुमराह और मोहम्मद शमी नयी गेंद संभालेंगे । तीसरे गेंदबाज के लिये मोहम्मद सिराज पसंद हो सकते हैं जो आईपीएल में अच्छे फार्म में थे । उमेश यादव के पास 46 टेस्ट का अनुभव है लेकिन आईपीएल में खेले दोनों मैचों में वह फार्म में नहीं थे ।

रविंद्र जडेजा सिर में चोट लगने के कारण अगले दो टी20 नहीं खेलेंगे औंर देखना है कि वह टेस्ट के लिये भी फिट हैं या नहीं ।

जडेजा के नहीं खेलने पर आर अश्विन का फार्म काफी महत्वपूर्ण हो जायेगा और कुलदीप यादव के लिये भी रास्ते खुल जायेंगे ।

आस्ट्रेलिया के लिये सभी की नजरें युवा विलियम पुकोवस्की पर होंगी जो डेविड वॉर्नर के चोटिल होने के कारण पारी की शुरूआत कर सकते हैं ।शेफील्ड शील्ड में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और कोच जस्टिन लैंगर ने साफ तौर पर कहा है कि अभ्यास मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को ही टेस्ट टीम में जगह मिलेगी ।

पहला तीन दिवसीय अभ्यास मैच लाल गेंद से और 11 दिसंबर से दूसरा मैच गुलाबी गेंद से खेला जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

क्राइम अलर्टअहमदाबाद में फूड पॉइजनिंग से मचा हड़कंप, धार्मिक उत्सव के दौरान नाश्ता खाने से 90 से ज्यादा लोग बीमार

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

क्राइम अलर्टतुम काले हो, मेरे लायक नहीं, मैं तुमसे बेहतर किसी के?, पत्नी प्रियंका और प्रेमी कमलेश ने पति पुरोहित देवकृष्ण को धारदार हथियार से काट डाला

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!