लाइव न्यूज़ :

हासिल किया जा सकता है लक्ष्य , बल्लेबाजों को भारत से सीखना होगा : रोंची

By भाषा | Updated: November 28, 2021 19:18 IST

Open in App

कानपुर, 28 नवंबर न्यूजीलैंड के क्षेत्ररक्षण कोच ल्यूक रोंची ने रविवार को कहा कि पहला टेस्ट जीतने के लिये भारत द्वारा रखा गया लक्ष्य हासिल किया जा सकता है और उनकी टीम को भारतीय बल्लेबाजों से सीख लेने की जरूरत है ।

भारत ने एक समय दूसरी पारी में पांच विकेट 51 रन पर गंवा दिये थे । इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाजों ने जमकर खेलते हुए टीम को सात विकेट पर 234 रन तक पहुंचाया । न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट के आखिरी दिन 284 रन का लक्ष्य मिला है ।

रोंची ने चौथे दिन के खेल के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ अगर हम रन बनाने के मौकों का फायदा उठाते हुए जज्बे के साथ बल्लेबाजी करेंगे तो यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है ।’’

भारत में किसी टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए चौथी पारी में 276 से अधिक रन नहीं बनाये हैं ।

रोंची ने कहा ,‘‘ हमें सकारात्मक रहकर भारतीय बल्लेबाजों से प्रेरणा लेनी होगी । उन्होंने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह सकारात्मक थी। हमें भी उसी तरह से खेलना होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे लिये विकेट लेना और उनके बल्लेबाजों पर दबाव बनाना कठिन था । इसके बावजूद मुझे लगता है कि कल तीनों नतीजे संभव है । भारत को लगता होगा कि वे हमें रन नहीं बनाने देंगे ।यह काफी रोमांचक पांचवां दिन होगा । ’’

उन्होंने कहा कि असमान उछाल का सामना करना बल्लेबाजों के लिये अहम होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!