लाइव न्यूज़ :

नौ की बजाय पांच शहरों में हो सकता है टी20 विश्व कप, यूएई में कराने की सोचना जल्दबाजी : बीसीसीआई

By भाषा | Updated: April 30, 2021 19:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारत में बढते कोरोना मामलों के बीच बीसीसीआई को यकीन है कि टी20 विश्व कप अक्टूबर में भारत में ही होगा हालांकि इसे नौ की बजाय पांच शहरों में कराया जा सकता है ।

परंपरा यही है कि आईसीसी बैकअप में विकल्प तैयार रखता है और पिछले एक साल से वह विकल्प यूएई है ।

आईपीएल इस समय बायो बबल में हो रहा है लेकिन बीसीसीआई के सामने असल चुनौती टी20 विश्व कप प्रतिकूल परिस्थितियों में कराने की है ।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा ,‘‘ हमें उम्मीद है कि अभी पांच महीने का समय है और लोगों को टीके मिल रहे हैं तो विश्व कप भारत में ही होगा । यह हो सकता है कि नौ शहरों की बजाय मैच चार या पांच शहरों में हो ।’’

आईसीसी के एक निरीक्षण दल को 26 अप्रैल को दिल्ली आकर आईपीएल के बायो बबल का जायजा लेना था लेकिन भारत यात्रा पर लगे प्रतिबंध के कारण दौरा स्थगित करना पड़ा ।

अधिकारी ने कहा ,‘‘ उस टीम को इस सप्ताह आना था लेकिन यात्रा प्रतिबंध लागू होने से वे बाद में आयेंगे ।’’

आईसीसी के एक प्रवक्ता ने पीटीआई को बताया कि टूर्नामेंट यूएई में कराने पर अभी कोई विचार नहीं किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम हालात पर नजर रखे हुए हैं ।इस समय फैसला लेना जल्दबाजी होगा । टीम नहीं आई क्योंकि यूएई से भारत की यात्रा पर प्रतिबंध है ।’’

बीसीसीआई महाप्रबंधक (खेल विकास) धीरज मलहोत्रा ने शुक्रवार को बीबीसी से कहा था कि यूएई विकल्प रखा गया है ।

बोर्ड के अधिकारी ने हालांकि कहा कि परंपरा के तहत यूएई हमेशा दूसरा विकल्प रहता ही है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ आईसीसी टूर्नामेंटों के लिये हमेशा एक विकल्प रहता है और पिछले साल आईसीसी की बैठक में तय होने के बाद यूएई विकल्प है । धीरज ने जो कहा, उसमें कुछ नया नहीं है । अगर अगले पांच महीने में हालात समान रहते हैं तो दूसरी योजना तैयार रखनी होगी ।’’

श्रीलंका, बांग्लादेश या दूसरे देशों में आईसीसी टी20 विश्व कप तीन या चार शहरों में ही होता है लेकिन भारत में बोर्ड की राजनीति के कारण ऐसा संभव नहीं है ।

विश्व कप 2011 और टी20 विश्व कप 2016 के आयोजन से जुड़े रहे बोर्ड के अधिकारी ने कहा ,‘‘यहां बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली का शहर (कोलकाता), उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल का शहर (लखनऊ), सचिव जय शाह का शहर (अहमदाबाद) और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल का शहर (धर्मशाला) है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ इसके अलावा मुंबई, चेन्नई , दिल्ली, बेंगलोर और हैदराबाद तो हैं ही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!