लाइव न्यूज़ :

कनकशन के लक्षण 24 घंटे बाद भी दिख सकते हैं: सहवाग

By भाषा | Updated: December 4, 2020 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि भारतीय टीम रविंद्र जडेजा के कनकशन विकल्प को लेने में बिलकुल सही थी क्योंकि सिर की चोट से संबंधित लक्षण गेंद लगने के 24 घंटे बाद तक भी दिखायी दे सकते हैं।

सहवाग ‘सोनी सिक्स’ पर एक विशेषज्ञ हैं, उन्होंने कहा, ‘‘हमारी तरफ से यह फैसला सही था क्योंकि रविंद्र जडेजा खेलने के लिये फिट नहीं थे और वह गेंदबाजी भी नहीं कर सकते थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मौका था जो भारतीय टीम को मिला क्योंकि उनके सिर पर गेंद लगी थी और जब आपके सिर पर गेंद लगती है तो कोई भी यह नहीं कह सकता कि कनकशन उसी समय होगा। इसमें समय लगता है। आपको लक्षण 24 घंटे के अंदर भी मिल सकते हैं। इसलिये भारतीय टीम ने नियम का सही फायदा लिया। ’’

सहवाग ने कहा, ‘‘जब स्टीव स्मिथ को सिर पर गेंद लगी थी तो मार्नस लाबुशेन उनकी जगह बल्लेबाजी करने आये थे और उन्होंने रन बनाये थे। इसलिये आस्ट्रेलिया को भी यह फायदा मिला था। इसलिये मुझे लगता है कि आस्ट्रेलिया को शिकायत नहीं करनी चाहिए। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनका तर्क भले ही यह हो कि जडेजा ने बल्लेबाजी करना जारी रखा और रन बनाये लेकिन जब आप अपना हेलमेट ड्रेसिंग रूम के अंदर हटाते हो तो आप सूजन देख सकते हो और आपको चक्कर भी आ सकते हैं। इसकी संभावना है। ’’

सहवाग ने कहा, ‘‘मुझे कई बार गेंद हेलमेट पर लगी है इसलिये मैं जानता हूं कि यह कैसा लगता है लेकिन हमारे समय में इस तरह का कोई नियम नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!