लाइव न्यूज़ :

निलंबित एनडीटीएल को वाडा से फिर मान्यता मिली, खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 17:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को बताया कि विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी (वाडा) ने राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी (एनडीटीएल) को फिर मान्यता दे दी है । वैश्विक मानदंडों पर खरे नहीं उतरने के कारण 2019 में उसकी मान्यता ले ली गई थी ।

ठाकुर ने ट्वीट किया ,‘‘ राष्ट्रीय डोप टेस्टिंग लेबोरेटरी को विश्व डोपिंग निरोधक एजेंसी से फिर मान्यता मिली । ’’

उन्होंने आगे लिखा ,‘‘इससे खेलों में उत्कृष्टता का उच्चतम वैश्विक स्तर हासिल करने के भारत के प्रयासों को बल मिलेगा । यह भारत सरकार के अथक प्रयासों का परिणाम है ।’’

डोपिंग उल्लंघन के मामले में वाडा की वैश्विक सूची में भारत तीसरे नंबर पर है । इसमें रूस शीर्ष पर है ।

निलंबन के कारण दिल्ली स्थित एनडीटीएल को डोपिंग निरोधक हर गतिविधि से रोक दिया गया था जिसमें मूत्र और रक्त के नमूनों का विश्लेषण शामिल है ।

वाडा ने पहले अगस्त 2019 में एनडीटीएल को छह महीने के लिये निलंबित किया और बाद में यह अवधि बढा दी ।

निलंबन के दौरान नाडा द्वारा एकत्र मूत्र के नमूने जांच के लिये दोहा में वाडा से मान्यता प्राप्त लैब में भेजने पड़ते थे । इससे भारत में डोपिंग निरोधक कार्यक्रम काफी महंगा हो गया था चूंकि जांच के लिये नमूने विदेश भेजे जा रहे थे । कोरोना महामारी के कारण भी भारत में डोपिंग निरोधक गतिविधियां मंद पड़ गई थी ।

वाडा के अपेक्षित मानदंडों पर खरा नहीं उतर पाने के कारण उसके लेबोरेटरी विशेषज्ञ समूह ने जनवरी में एनडीटीएल के खिलाफ आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की थी । उसके बाद निलंबन और बढा दिया गया ।

निलंबन के कारण तोक्यो ओलंपिक से पहले एनडीटीएल में कोई जांच नहीं हो सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!