लाइव न्यूज़ :

सुजाता चतुर्वेदी ने नये खेल सचिव का पदभार संभाला

By भाषा | Updated: October 1, 2021 18:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर अनुभवी नौकरशाह सुजाता चतुर्वेदी ने शुक्रवार को नये खेल सचिव के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने निवर्तमान रवि मित्तल की जगह ली।

सुजाता चतुर्वेदी को पिछले महीने इस पद पर नियुक्त किया गया था। वह बिहार कैडर के 1989 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।

मित्तल 30 सितंबर सेवानिवृत्त हो गये थे।

सुजाता चतुर्वेदी इससे पहले कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव के तौर पर काम कर चुकी हैं।

मित्तल पिछले साल अप्रैल से खेल सचिव पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने तोक्यो ओलंपिक और पैरालंपिक दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

खेल मंत्रालय ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘खेल विभाग आईएएस सुजाता चतुर्वेदी का खेल मंत्रालय के खेल विभाग के सचिव के तौर पर हार्दिक स्वागत करता है। ’’

भारतीय खेल प्राधिकरण ने भी ट्वीट कर सुजाता चतुर्वेदी का स्वागत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!