लाइव न्यूज़ :

अब भी अनिश्चित है कि मैं अगले साल खेलूंगा या नहीं, ‘रिटेंशन’ नीति पर निर्भर करता है: धोनी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 16:25 IST

Open in App

दुबई, सात अक्टूबर करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी को इसमें कोई शक नहीं है कि वह 2022 में पीले रंग की जर्सी में दिखायी देंगे लेकिन इस समय वह नहीं जानते कि यह पीली जर्सी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स की होगी या नहीं।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल मैच के टॉस के बाद 40 साल के इस खिलाड़ी से पूछा गया कि क्या वह फेंचाइजी में रहेंगे जिसमें वह आईपीएल शुरू होने के बाद से ही हैं।

आईपीएल के अगले सत्र से 10 टीमों के होने का जिक्र करते हुए धोनी ने कहा, ‘‘देखिये, आप मुझे अगले साल पीले रंग की जर्सी में देख सकते हैं। लेकिन मैं सीएसके के लिये खेलूंगा या नहीं? इस सवाल पर कई अनिश्चिततायें हैं जिसका बहुत सरल कारण है कि टूर्नामेंट में दो नयी टीमें आ रही हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें ‘रिटेंशन’ (खिलाड़ियों को बरकरार रखने की) नीति के बारे में नहीं पता है। हम नहीं जानते कि कितने विदेशी खिलाड़ियों और भारतीय खिलाड़ियों को हम बरकरार रख सकते हैं और साथ ही प्रत्येक खिलाड़ी की धनराशि (मनी कैप) कितनी होगी। इसलिये काफी अनिश्चितायें हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब तक नियम नहीं बनते, आप इस पर फैसला नहीं कर सकते। इसलिये हमें इसके लिये इंतजार करना होगा और उम्मीद करता हूं कि यह प्रत्येक के लिये अच्छा होगा। ’’

धोनी की इस प्रतिक्रिया से खलबली मच सकती है क्योंकि इस हफ्ते के शुरू में ‘इंडिया सीमेंट्स’ के 75वें वर्ष के जश्न के मौके पर धोनी ने साफ संकेत दिये थे कि वह अगले सत्र में सीएसके लिये खेलते नजर आयेंगे।

हालांकि अगर टीम के सूत्रों का भरोसा किया जाये तो सीएसके अपने तीन खिलाड़ियों - धोनी, आल राउंडर रविंद्र जडेजा और सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ - को बरकरार रखना चाहती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!