लाइव न्यूज़ :

सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स सीपीएल फाइनल में

By भाषा | Updated: September 15, 2021 11:47 IST

Open in App

बासेटेरे, 15 सितंबर सेंट लूसिया किंग्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने अपने अपने सेमीफाइनल मैचों में रोमांचक जीत दर्ज करके कैरेबियाई प्रीमियर लीग के फाइनल में प्रवेश कर लिया ।

पैट्रियट्स ने गयाना अमेजन वारियर्स को सात विकेट से हराया जबकि किंग्स ने गत चैम्पियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को 21 रन से शिकस्त दी ।

पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया । वारियर्स के लिये शिमरोन हेटमायेर (नाबाद 45) के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं सका । टीम ने नौ विकेट पर 178 रन बनाये । स्पिनर जोस रूस जागेसर और फवाद अहमद ने दो दो विकेट लिये ।हेटमायेर ने 20 गेंद में 45 रन बनाये जिसमें से 25 रन पारी के आखिरी ओवर में बने ।

जवाब में पैट्रियट्स के लिये क्रिस गेल ने 27 गेंद में 42 रन बनाये जबकि एविन लुईस ने 39 गेंद में नाबाद 77 रन की पारी खेली । पैट्रियट्स ने 13 गेंद बाकी रहते मैच जीता ।

दूसरे सेमीफाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स ने मार्क दयाल के 78 रन की मदद से चार विकेट पर 204 रन बनाये । नाइट राइडर्स की शुरूआत अच्छी रही लेकिन डेविड वीसे की शानदार गेंदबाजी के आगे उसके बल्लेबाज टिक नहीं सके ।वीसे ने 39 रन देकर पांच विकेट लिये । नाइट राइडर्स की टीम 184 रन पर आउट हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!