लाइव न्यूज़ :

सेंट किट्स एंड नेविस ने आखिरी गेंद पर सेंट लूसिया को हराकर सीपीएल खिताब जीता

By भाषा | Updated: September 16, 2021 10:45 IST

Open in App

बासेटेरे, 16 सितंबर मेजबान सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स ने आखिरी गेंद पर सेंट लूसिया किंग्स को तीन विकेट से हराकर पहली बार हीरो कैरेबियाई लीग खिताब जीत लिया ।

सेंट लूसिया किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया ।

लगातार विकेट गंवाने के बावजूद उसने सात विकेट पर 159 रन बनाये जिसमें रोस्टन चेस और रहकीम कॉर्नवाल ने 43 . 43 रन का योगदान दिया । कीमो पॉल ने 21 गेंद में 39 रन बनाये और एक ओवर में लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया ।

जवाब में पैट्रियट्स की जीत के नायक डोमिनिक ड्रेक्स रहे जिन्होंने 24 गेंद में 48 रन बनाये ।

किंग्स की शुरूआत अच्छी रही और खतरनाक क्रिस गेल को चेस ने जल्दी आउट कर दिया । इसके बाद एविन लुईस भी टिक नहीं सके । कप्तान ड्वेन ब्रावो के आउट होने के समय स्कोर पांच विकेट पर 95 रन था ।

इसके बाद ड्रेक्स ने अपना सर्वोच्च स्कोर बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!