लाइव न्यूज़ :

श्रीजेश एफआईएच एथलीट समिति के सदस्य नियुक्त

By भाषा | Updated: May 20, 2021 20:36 IST

Open in App

लुसाने, 20 मार्च भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पी आर श्रीजेश को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के कार्यकारी बोर्ड की गुरुवार को वर्चुअल बैठक के दौरान इस शीर्ष संस्था की एथलीट समिति का सदस्य नियुक्त किया गया।

पूर्व में भारतीय टीम की अगुवाई कर चुके श्रीजेश उन चार नये सदस्यों में शामिल हैं जिन्हें कार्यकारी बोर्ड की बैठक में नियुक्त किया गया। इसके दो दिन बाद 47वीं एफआईएच कांग्रेस भी ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

एफआईएच ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कार्यकारी बोर्ड एथलीट समिति में चार नये सदस्यों की नियुक्ति की पुष्टि करता है। श्रीजेश परातु (भारत), मरलेना रायबाचा (पोलैंड), मोहम्मद मिया (दक्षिण अफ्रीका) और मैट स्वान (आस्ट्रेलिया) अब समिति से जुड़ रहे हैं। ’’

तैतीस वर्षीय श्रीजेश भारतीय टीम के वरिष्ठ खिलाड़ी हैं और लंबे समय से राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!