लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: एशिया कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, सिंधु चीन ओपन के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में

By विनीत कुमार | Updated: September 19, 2018 07:15 IST

Sports top news: खेल जगत में कौन सी खबरें रही मंगलवार (18 सितंबर) को छाई और आज किन खबरों पर रहेंगी निगाहें...

Open in App

नई दिल्ली, 19 सितंबर: एशिया कप-2018 में आज सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। हालांकि दोनों ही टीमें ग्रुप-ए से सुपर-4 में जगह बना चुकी हैं। भारत ने मंगलवार को हॉन्ग कॉन्ग को एक मुश्किल मुकाबले में 26 रनों से हराकर किसी भी उलटफेर की आशंका को खत्म किया। हॉन्ग कॉन्ग के सामने जीत के लिए 286 का लक्ष्य था लेकिन टीम निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट पर 259 रन ही बना सकी। (पूरी खबर पढ़ें)

भारत-पाक मैच देखने जा सकते हैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खानएशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच बुधवार को होने वाले मैच को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद रह सकते हैं। इमरान पाकिस्तान के महान क्रिकेटर और कप्तान रहे हैं। वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य संरक्षक भी हैं। (पूरी खबर पढ़ें)

चीन ओपन ओपन: पीवी सिंधु प्री क्वार्टर फाइनल में

ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु ने मंगलवार को यहां बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 टूर्नामेंट चीन ओपन के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन साइना नेहवाल करीबी मुकाबले में हारकर प्रतियोगिता से बाहर हो गई। तीसरी वरीय सिंधु ने इस 10 लाख डालर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर शिनचेंग जिम्नेजियम में जापान की दुनिया की 39वें नंबर की खिलाड़ी सेइना कावाकामी को 21-15, 21-13 से हराया। (पूरी खबर पढ़ें)

दुती चंद पर आएगी किताब, दिलचस्प सफर का होगा खुलासा

भारत की स्टार धावक दुती चंद मैदान के बाहर और अंदर के अपने अनुभवों को किताब के जरिये साझा करेंगी जिससे प्रशंसक उनकी अब तक की यात्रा के बारे में जान सकेंगे। वेस्टलैंड बुक्स से प्रकाशित होने वाली इस किताब को 2019 में जारी किये जाने की संभावना है। इस किताब को पत्रकार और लेखक सुनदीप मिश्रा लिखेंगे जिसमें दुती के गरीबी से निकलकर देश के सबसे सफल धवकों में एक बनने की कहानी होगी। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :एशिया कपभारत vs पाकिस्तानपी वी सिंधुसाइना नेहवालबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

क्रिकेटIndia vs Pakistan T20 World Cup 2026: कब, कहां और कैसे देखें भारत बनाम पाकिस्तान का मैच, ऐसे दिखेगा लाइव टेलीकास्ट

क्रिकेटIND vs PAK, T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग में कौन-कौन? संजू सैमसन बाहर, अभिषेक शर्मा को एंट्री; जानें कुलदीप यादव का क्या होगा?

क्रिकेटभारत-पाकिस्तान के मैच से पहले आसमान छूने लगा हवाई किराया, 100000 रुपये से ज्यादा का होगा खर्चा, जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!