लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: साहा की होगी कंधे की सर्जरी, स्टोक्स हो सकते हैं टेस्ट सीरीज से बाहर, पढ़ें बड़ी खेल खबरें

By सुमित राय | Updated: July 20, 2018 07:26 IST

खेल की किन खबरों ने गुरुवार (19 जुलाई) को मचाई हलचल और आज क्या होगा मैदान पर, पढ़िए खेल की हर बड़ी खबर यहां एक साथ...

Open in App

नई दिल्ली, 20 जुलाई। इंग्लैंड दौरे से बाहर हुए भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर रिद्धिमान साहा की चोट को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले कहा जा रहा था कि साहा को अंगुली में मामूली चोट है और वह जल्द ही इससे उबर जाएंगे। लेकिन अब बीसीसीआई के एक सूत्र ने दावा किया है कि साहा के कंधे में चोट है और उनके करियर पर खतरा मंडरा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

पहले दो टेस्ट से बाहर हो सकता है इंग्लैंड का ये धमाकेदार खिलाड़ी

भारत और इंग्लैंड की टीमें 1 अगस्त से शुरू हो रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए लिए तैयारियों में जुटी हैं। टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर है। बताया जा रहा है कि शुरुआती दो मैचों से इंग्लैंड का स्टार खिलाड़ी बाहर हो सकता है। इंग्लैंड के धमाकेदार खिलाड़ी बेन स्टोक्स भारत के खिलाफ शुरुआती दो मैचों से बाहर हो सकते हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

बीसीसीआई ने स्टिंग में रिश्वत मांगने के आरोपी को किया निलंबित

बीसीसीआई ने आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला के निजी स्टाफ के एक सदस्य को खिलाड़ियों के चयन के लिए रिश्वत मांगने के आरोप में मामले की जांच तक निलंबित कर दिया। इस मामले का खुलासा एक स्टिंग आपरेशन में हुआ था। उत्तर प्रदेश के एक हिन्दी समाचार चैनल ने शुक्ला के कार्यकारी सहायक अकरम सैफी और क्रिकेटर राहुल शर्मा की कथित बातचीत का प्रसारण किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

फोर्ब्स लिस्ट: 1972 करोड़ रुपये की कमाई के साथ ये खिलाड़ी है दुनिया में टॉप पर, कोहली को नहीं मिली जगह

फोर्ब्स द्वारा जारी 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में अमेरिकी बॉक्सर फ्लॉएड मेवेदर दुनिया में पहले नंबर पर हैं। लेकिन दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 सेलेब्रिटीज की लिस्ट में इस बार किसी भी भारतीय खिलाड़ी का नाम नहीं है।  (पढ़ें पूरी खबर)

धोनी की बैटिंग पर गौतम गंभीर ने उठाए सवाल, अपने पूर्व कप्तान को दी ये सलाह

एमएस धोनी इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी दो मैचों में अपनी धीमी बैटिंग के लिए आलोचकों के निशाने पर रहे हैं। संयोग से टीम इंडिया पहला मैच जोरदार तरीके से जीतने के बाद आखिरी दो मैचों में हारते हुए वनडे सीरीज 2-1 से गंवा बैठी। अब टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर ने भी धोनी की बैटिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी धीमी बैटिंग से साथी बल्लेबाजों को भी पिच पर राहत की सांस लेने का मौका नहीं मिलता है। (पढ़ें पूरी खबर)

अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी सबकी निगाहें, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ असली हीरो बना यह क्रिकेटर

भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में सभी की निगाहें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी, लेकिन इस में कोई और खिलाड़ी ही स्टार बन गया। आयुष बदोनी नाम के इस खिलाड़ी ने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए चार विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उसके बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 185 रनों की नाबाद पारी खेली। (पढ़ें पूरी खबर)

टॅग्स :खेलऋद्धिमान साहाबीसीसीआईफोर्ब्सएमएस धोनी
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेवल 7 छक्के दूर?, 14 साल बाद टूटेगा गेल रिकॉर्ड?, 2026 में 53 छक्का लगा चुके सूर्यवंशी, विराट, रोहित, अभिषेक, धोनी और किशन का नाम भी नहीं?

क्रिकेट"फिट लग रहा हूँ ना?": आईपीएल 2026 के बीच एमएस धोनी ने एनएसजी कमांडो के साथ ट्रेनिंग की | VIDEO

क्रिकेटक्या महिला प्रीमियर लीग में 5 की जगह 6 टीम खेलेंगी?, आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के सह-मालिक मोहित बर्मन ने कहा- हमें भी डब्ल्यूपीएल टीम का भी मालिक बनना?

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटIPL 2026: मैदान पर भारी पड़ी ये गलती, LSG कप्तान ऋषभ पंत पर BCCI ने लगाया जुर्माना; जानिए पूरा मामला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!