अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी सबकी निगाहें, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ असली हीरो बना यह क्रिकेटर

श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट में सभी की निगाहें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी, लेकिन इस में कोई और खिलाड़ी ही स्टार बन गया।

By सुमित राय | Published: July 19, 2018 12:47 PM2018-07-19T12:47:00+5:302018-07-19T12:51:04+5:30

Ayush Badoni slam ton in debut against Sri Lanka Under-19 after taken 4 wickets | अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी सबकी निगाहें, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ असली हीरो बना यह क्रिकेटर

Ayush Badoni slam ton in debut against Sri Lanka Under-19 after taken 4 wickets

googleNewsNext

भारतीय अंडर-19 टीम श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ यूथ टेस्ट मैच खेल रही है। इस मैच में सभी की निगाहें सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर पर टिकी थी, लेकिन इस में कोई और खिलाड़ी ही स्टार बन गया। आयुष बदोनी नाम के इस खिलाड़ी ने पहले गेंदबाजी में कमाल करते हुए चार विकेट अपने नाम किया। इसके बाद उसके बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 185 रनों की नाबाद पारी खेली।

श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय पहले युवा टेस्ट में आयुष बदोनी की धारदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने श्रीलंका की अंडर-19 टीम को 244 रनों पर समेट दिया। इसमें आयुष का साथ दिया हर्ष त्यागी ने जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किया। इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर और मोहित जांगरा ने एक-एक अपने नाम किए।

गेंदबाजी में कमाल करने के बाद आयुष ने बल्लेबाजी में भी अपना लोहा मनवाया। आयुष सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 185 रनों की नाबाद पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। आयुष बदोनी ने 205 गेंदों का सामना करते हुए 19 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 185 रन बनाए।

बल्लेबाजी के दौरान अथर्व तैद ने आयुष बदोनी का अच्छा साथ दिया, जिन्होंने 160 गेंदों में 13 चौके की मदद से 113 रनों की पारी खेली। इन दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारतीय अंडर-19 टीम ने 589 रनों का स्कोर खड़ा किया और श्रीलंका की अंडर-19 टीम के खिलाफ 345 रनों की बढ़त हासिल कर ली। श्रीलंका की टीम पहली पारी में 244 रनों पर ढेर हो गई थी।

Open in app