लाइव न्यूज़ :

Sports Top Headlines: मिताली के कोच और सीओए सदस्य पर आरोप से विवाद, हॉकी वर्ल्ड कप के मैच आज से

By विनीत कुमार | Updated: November 28, 2018 07:56 IST

Sports Top Headlines: हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज हुआ, मिताली के कोच पर आरोप के भारतीय महिला क्रिकेट में छाया विवाद

Open in App

नई दिल्ली: भारत की सीनियर महिला क्रिकेटर और वनडे कप्तान मिताली राज ने प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी और कोच रमेश पवार पर बरसते हुए कहा कि सत्ता में मौजूद कुछ लोग उन्हें बर्बाद करने की कोशिश कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर करने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मिताली ने बीसीसीआई को लिखे ईमेल में कहा कि अपने दो दशक से अधिक के करियर में उन्होंने इतना अपमानित कभी महसूस नहीं किया और वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। (पूरी खबर पढ़ें)

हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज

हॉकी वर्ल्ड कप-2018 का रंगारंग आगाज मंगलवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हो गया। इस दौरान बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों में शुमार शाहरुख खान सहित माधुरी और एआर रहमान ने अपनी मौजूदगी से संमा बांध दिया। खासकर माधुरी दीक्षि और रहमान की विशेष प्रस्तुति ने दर्शकों के दिल जीत लिया। इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज की आधिकारिक घोषणा की। (पूरी खबर पढ़ें)

पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को पारी से हराया

लेग स्पिनर यासिर शाह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैच में 14 विकेट झटके जिससे पाकिस्तान ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मंगलवार को यहां पारी और 16 रन से जीत हासिल कर श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। पहली पारी में 41 रन देकर आठ विकेट लेने वाले यासिर ने फॉलोऑन के लिए उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में भी 143 रन देकर छह विकेट झटके। न्यूजीलैंड की पारी 312 रन पर सिमटी। (पूरी खबर पढ़ें)

आईसीसी विमेंस टी20 रैंकिंग: हरमनप्रीत कौर टॉप-3 में

हाल में खत्म हुए आईसीसी वर्ल्ड टी20 में हरमनप्रीत कौर को अच्छे प्रदर्शन का फायदा मिला है और वह रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। उन्हें तीन स्थान का फायदा हुआ है। हरमनप्रीत 10 टीमों वाले आईसीसी वर्ल्ड टी20 टूर्नामेंट (2018) में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली के बाद दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं। कौर ने पूरे टूर्नामेंट में 183 रन बनाये जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 103 रनों की पारी भी शामिल है। (पूरी खबर पढ़ें)

टीम इंडिया का टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया-XI से मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में 1-1 से बराबरी करने के बाद अब टीम इंडिया के सामने असली परीक्षा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 6 दिसंबर से होने जा रहा है जिसपर सभी नजरें हैं। हालांकि, इस सीरीज से पहले विराट कोहली की सेना अभ्यास मैच में जरूर दमखम दिखाना चाहेगी। इस प्रैक्टिस मैच में बहुत हद तक टीम इंडिया के खिलाड़ियों के आगामी प्रदर्शन की झलक भी मिल जाएगी। (पूरी खबर पढ़ें)

टॅग्स :हॉकी वर्ल्ड कपहरमनप्रीत कौरआईसीसी रैंकिंगयासिर शाहभारत Vs ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटडरबन, जोहानिसबर्ग और बेनोनी में होंगे 5 मैच की टी20 सीरीज?, टीम इंडिया की घोषणा, देखिए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम?

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

क्रिकेटICC T20I Rankings: टॉप-10 में अभिषेक, किशन, तिलक और सूर्यकुमार यादव?, शर्मा के पास 875 अंक और 317 रन बनाने वाले इशान के पास 871 अंक

क्रिकेटकपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर क्लब में सूर्यकुमार यादव, कहा-अगला लक्ष्य 2028 में ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतना?

क्रिकेटआईसीसी रैंकिंग: 790 अंक के साथ नंबर-1 स्मृति मंधाना, लॉरा वोलवार्ट की पीछे छोड़ा, टॉप-15 में 3 भारतीय खिलाड़ी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम