लाइव न्यूज़ :

सानिया के बेटे के लिये इंग्लैंड का वीजा लेने खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से दखल मांगा

By भाषा | Updated: May 19, 2021 20:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मई तोक्यो ओलंपिक से पहले इंग्लैंड में कई टूर्नामेंट खेलने जा रही टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के दो साल के बेटे के वीजा के लिये खेल मंत्रालय ने विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप का अनुरोध किया है ।

सानिया को छह जून से नाटिंघम ओपन, 14 जून से बर्मिघम ओपन , 20 जून से ईस्टबोर्न ओपन और 28 जून से विम्बलडन में भाग लेना है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘खेल मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) में शामिल सानिया ने मंत्रालय से अपने बेटे और उसकी देखभाल करने वाले के लिये वीजा दिलाने में मदद की अपील की है ।सानिया ने कहा कि वह अपने दो साल के बेटे को अकेले छोड़कर एक महीने के लिये यात्रा नहीं कर सकती ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘मंत्रालय ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विदेश मंत्रालय से लंदन स्थित भारतीय दूतावास के जरिये इस मामले में मदद की अपील की है ।’’

खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने कहा ,‘‘ मैने अनुरोध को मंजूरी दे दी और खेल मंत्रालय के अधिकारी विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं । हमें उम्मीद है कि ब्रिटिश सरकार बच्चे को सानिया के साथ यात्रा करने की अनुमति देगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!