लाइव न्यूज़ :

अच्छे प्रदर्शन के बीच साई ने शूटिंग के 6 कोचों को हटाया, विवाद

By विनीत कुमार | Updated: September 10, 2018 16:36 IST

जारी वर्ल्ड चैम्पियनशिप को देखते हुए साई के फैसले के समय पर सवाल उठ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 10 सितंबर:कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स और फिर कोरिया में जारी वर्ल्ड चैम्पियनशिप में जहां भारतीय निशानेबाज लगातार प्रशंसा बटोर रहे हैं वहीं, भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने छह भारतीय कोचों के करार को आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। 

वहीं, नेशनल रायफल असोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के प्रेसिडेंट रनिंदर सिंह ने साई और खेल मंत्रायल को पत्र लिखकर इस कदम पर कड़ा ऐतराज जताते हुए इसे असंवेदनशील और खेल का अपमान बताया है। रनिंदर ने इन फैसलों को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ये सब ऐसे समय हो रहा है जब भारतीय दल 2020 के टोक्यो ओलंपिक में जगह बनाने का प्रयास कर रहा है।

जारी वर्ल्ड चैम्पियनशिप को देखते हुए साई के फैसले के समय पर सवाल उठाते हुए रनिंदर ने इस कदम को ओलंपिक की तैयारियों के लिए बड़ा झटका बताया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार साई की ओर से फिलहाल इस मसले पर कोई बयान नहीं आया है। साई के सर्कुलर के मुताबिक जिन कोचों को बाहर का दरवाजा दिखाया गया है उनमें अमरजंग सिंह, वेद प्रकाश, श्रेयन कपूर, जीतेंद्र बेनिवाल, एन कृष्णा और विश्वदेव सिंह सिद्धू हैं। इसमें अमरजंग (शॉटगन), वेद प्रकाश (सीनियर पिस्टल कोच) और जीतेंद्र (शॉटगन) इस समय वर्ल्ड चैम्पिशिप के लिए कोरिया के चांगवोन में मौजूद हैं। भारत इस चैम्पियनशिप में अब तक 20 मेडल जीत चुका है। इसमें सात गोल्ड हैं और भारत पदक तालिका में केवल शीर्ष पर कायम कोरिया से पीछे है।

एनआरएआई के अनुसार असोसिएशन ने कोच की नियुक्ति के लिए 22 नाम साई के पास भेजे थे। इसके तहत एक चिट्ठी खेल मंत्रालय और साई को एक अगस्त को भेजी गई थी। एनआरएआई के अनुसार साई के खेल सचिव राहुल भटनागर ने भरोसा दिलाया था कि इन 6 कोचों में से किसी को नहीं हटाया जायेगा। वहीं, लिस्ट में शामिल अन्य 16 कोच को प्रोराटा बेसिस (प्रतिदिन के अनुसार मेहनताना) के आधार पर जबकि 4 को फुल-टाइम के आधार पर नियुक्त किया गया है। 

टॅग्स :निशानेबाजीकॉमनवेल्थ गेम्सएशियन गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHaryana: अस्पताल के बाहर फायरिंग से मचा कोहराम, शख्स की मौत; रोहतक में बदमाशों का कहर

विश्वकनाडा में स्कूल में गोलीबारी से दहशत, 9 लोगों की मौत; दर्जनों घायल

बॉलीवुड चुस्कीगैरेज मैकेनिक बनकर बिश्नोई गैंग को हथियार सप्लाई करता था आसाराम फासले, रोहित शेट्टी फायरिंग केस में पुलिस का खुलासा

विश्वGaddafi Son Dead: लीबिया के पूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली

बॉलीवुड चुस्कीरोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का नाम आया सामने, पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!