लाइव न्यूज़ :

Spanish Football League: सैमुअल के दो गोल से विलारीयाल ने रीयाल मैड्रिड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 9, 2023 22:20 IST

Spanish Football League: पॉल टोरेस के आत्मघाती गोल से मैड्रिड ने छठे मिनट में ही बढ़त बना ली थी। नाईजीरिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुक्वेज ने 39वें मिनट में विलारीयाल को बराबरी दिलाई।

Open in App
ठळक मुद्देरीयाल मैड्रिड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की।विनीसियस जूनियर ने मैड्रिड को फिर बढ़त दिला दी। जोस मोरालेस ने चुक्वेज के पास पर गोल दागकर स्कोर 2-2 किया।

Spanish Football League: सैमुअल चुक्वेज के दो गोल से विलारीयाल ने स्पेनिश फुटबॉल लीग में शनिवार को रीयाल मैड्रिड के खिलाफ पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की। पॉल टोरेस के आत्मघाती गोल से मैड्रिड ने छठे मिनट में ही बढ़त बना ली थी। नाईजीरिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चुक्वेज ने 39वें मिनट में विलारीयाल को बराबरी दिलाई।

मध्यांतर के तुरंत बाद विनीसियस जूनियर ने मैड्रिड को फिर बढ़त दिला दी। जोस मोरालेस ने चुक्वेज के पास पर गोल दागकर स्कोर 2-2 किया। चुक्वेज ने इसके बाद 80वें मिनट में लंबी दूरी से एक और गोल दागकर विलारीयाल की 3-2 से जीत सुनिश्चित की। बार्सीलोना की टीम अगर सोमवार को गिरोना को हरा देती है तो दूसरे स्थान पर मौजूद मैड्रिड पर 15 अंक की बढ़त बना लेगी। 

लाजियो ने यूवेंटस को हराकर चैंपियन्स लीग का दावा मजबूत किया

दूसरे स्थान पर चल रहे लाजियो ने शनिवार को यहां सिरी ए में यूवेंटस को 2-1 से हराकर चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करने का दावा मजबूत किया। सर्गेज मिलिनकोविच सेविच के विवादास्पद गोल से लाजियो ने बढ़त बनाई थी लेकिन एड्रियन रेबियोट ने यूवेंटस को बराबरी दिला दी।

मातिया जेकेगनी ने इसके बाद लाजियो को 2-1 से आगे किया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ। इस जीत से लाजियो ने तीसरे स्थान पर चल रहे रोमा पर पांच अंक की बढ़त बना ली है। रोमा ने टोरिनो को 1-0 से हराया। एसी मिलान चौथे स्थान पर लाजियो से छह अंक पीछे है। शीर्ष चार टीम चैंपियन्स लीग में जगह बनाएंगी।

 

टॅग्स :फुटबॉलSpain
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!